कश्मीर पर बौखलाए पाकिस्तान का अपनी गलतियों के चलते दुनियाभर में मजाक बन रहा है। चंद्रयान-2 को लेकर पाकिस्तान के मंत्री फवाद चौधरी के बयान को लेकर भारत में ही नहीं पाकिस्तान में भी यूजर्स ने क्लास लगा दी थी। अब पीओके ने इमरान सरकार के मंत्री और पाकिस्तान का मजाक बनाया है।
स्विट्जरलैंड के जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) का सत्र चल रहा है। इस दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर को भारत का राज्य बताया।
सोमवार से संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) का सत्र शुरू हो गया। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) का मुद्दा उठाया। भारत ने PoK में चल रहे चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर का भी विरोध किया।
जम्मू-कश्मीर पर मोदी सरकार के फैसले के बाद से ही पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव बढ़ा है। उधर, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को एक बार फिर कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता की पेशकश की। इससे पहले वे तीन बार और यह पेशकश कर चुके हैं।
कश्मीर पर बौखलाए पाकिस्तान का अपनी गलतियों के चलते दुनियाभर में मजाक बन रहा है। चंद्रयान-2 को लेकर पाकिस्तान के मंत्री फवाद चौधरी के बयान को लेकर भारत में ही नहीं पाकिस्तान में भी यूजर्स ने क्लास लगा दी थी।
भारत ने जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर दुनिया के सामने अपना रुख साफ कर दिया, और इस मद्दे को द्विपक्षीय मुद्दा बताया है। बावजूद इसके अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर भारत के सामने कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता की पेशकश की है।
कश्मीर में आर्टिकल 370 खत्म करने के बाद से लगातार आक्रामक हुए पाकिस्तान के घर में क्या चल रहा है इसकी पोल उन्हीं की पार्टी के एक नेता ने खोल दी है। दरअसल पूर्व विधायक बलदेव कुमार ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार से परेशान होकर भारत से राजनीतिक शरण मांगी है।
पाकिस्तान का झूठ एक बार फिर बेनकाब हो गया। आतंकी मसूद अजहर को पाकिस्तान सरकार ने कभी जेल में नहीं भेजा। भारत सरकार के सूत्रों ने सोमवार को यह खुलासा किया। सूत्रों ने बताया कि वह बहावलपुर स्थित जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वार्टर में रह रहा है।
कराची. भारत के चंद्रयान- 2 का इसरो से संपर्क टूटने के बाद जब पाकिस्तान ने अपनी ना समझी दिखाते हुए भारत का मजाक बनाया था। उस समय पाकिस्तान की अंतरिक्ष यात्री नमिरा सलीम ने शायद इस मिशन की गंभीरता को समझा और इसरो को बधाई दी। नमिरा सलीम का जन्म कराची में हुआ। वह अप्रैल 2017 में उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाली पहली पाकिस्तानी महिला हैं।
चंद्रयान- 2 में चांद की सतह पर लैंडिंग के दौरान इसरो का लैंडर से संपर्क टूट गया था। तब पाकिस्तान ने अपनी ना समझी दिखाते हुए भारत का मजाक बनाया था। लेकिन पाकिस्तान की अंतरिक्ष यात्री नमिरा सलीम ने शायद इस मिशन की गंभीरता को समझा और इसरो को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इसरो ने चंद्रमा पर उतरने का ऐतिहासिक प्रयास किया है।