सार

Pakistan Army : बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी और आतंकवादियों से पाकिस्तानी सैनिक डरे हुए हैं। अपनी जान बचाने के लिए चेक पोस्ट छोड़कर भाग रहे हैं। कई सैनिकों ने तो हथियार तक डाल दिए हैं। जिससे पाक प्रशासन में हलचल है। 

Pakistan Army : बलोच आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान की हेकड़ी निकाल कर रख दी है। खबर है कि बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा इलाके में BLA और आतंकियों का नाम सुनते ही उसके सैनिक भाग रहे हैं। खौफ ऐसा है कि उनके आने की भनक लगते ही पाक सैनिक चेक पोस्ट तक छोड़कर भाग जा रहे हैं। अगर कहीं से आतंकी उनके चेक पोस्ट तक पहुंच जा रहे हैं तो पाक सोल्जर हथियार डाल दे रहे हैं। पाकिस्तान के विद्रोही संगठन इसका फोटो और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहे हैं। जिसकी वजह से पाकिस्तानी आर्मी की भद्द पिट गई है। आइए जानते हैं क्या है पूरा वाकया...

चेस पेस्ट छोड़ भाग रहे पाकिस्तानी सैनिक 

बलूचिस्तान के चाघी इलाके में सैया पोस्ट पर 3 दिन पहले चार पाकिस्तानी सैनिक हथियार छोड़कर भाग निकले। इसकी तस्वीरें विद्रोही संगठनों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। कुछ जगहों पर सैनिकों ने सरेंडर भी किया है। जिसकी खबर लगने के बाद से पाकिस्तानी प्रशासन भड़का हुआ है। एक नया फरमान जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि ऐसी घटनाओं की तस्वीरें और रिपोर्ट्स सैन्य मुख्यालय को लगातार मिल रही हैं। जिससे साफ है कि पाकिस्तानी सैनिक आतंकियों से लड़ने से बच रहे हैं। वे अपनी जान बचाकर भाग रहे हैं।

लड़ाई छोड़ी तो जाएगी नौकरी 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान प्रशासन की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि अगर कोई सैनिक आतंकियों से लड़ने से मना करता है तो उसे तुरंत नौकरी से निकाल दिया जाएगा। दोबारा सेना में शामिल भी नहीं किया जाएगा। इतना ही नहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पेंशन और अन्य सुविधाएं भी नहीं दी जाएंगी।

क्या पाकिस्तानी सैनिकों में असंतोष 

बलूचिस्तान में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पाकिस्तानी सेना ने अर्धसैनिक बल बलूचिस्तान लेवी को तैनात किया है। बलूचिस्तान लेवी के महानिदेशालय से जारी अधिसूचना से सैन्य बलों में असंतोष है। सैनिक उचित सुविधाएं न मिलने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि कई चेक पोस्ट पर केवल 2-3 सैनिक ही तैनात किए गए हैं, जबकि आतंकी दर्जनों की संख्या में आते हैं, उनके पास हाईटेक हथियार भी होते हैं. ऐसे में उनसे लड़ाई नहीं कर सकते हैं।

नौकरी छोड़ रहे पाकिस्तानी सैनिक 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आतंकियों के जर से अब तक बलूचिस्तान (Balochistan) और खैबर पख्तूनख्वा इलाके में 500 से ज्यादा सैनिक इस्तीफा दे चुके हैं। हालांकि, अब तक इसे लेकर पाकिस्तान प्रशासन की ओर से किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं आया है।