भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान की हालत बदतर हो गई है। IMF से लेकर चीन, सऊदी अरब और UAE तक, हर जगह से इस मुल्क ने कर्ज लिया है। अब एक बार फिर सहयोगियों से उधार मांग रहा है।

Pakistan Debt: भारत से जंग के हालत के बीच पाकिस्तान एक बार फिर कर्ज मांगने पहुंच गया है। एक तरफ उसे IMF से एक और बेलआउट पैकेज की उम्मीद है तो दूसरी तरफ वह अपने सहयोगियों के पास हाथ फैला रहा है। पाकिस्तानी इकोनॉमिक अफेयर्स डिवीजन की ओर से कहा गया कि दुश्मन ने काफी नुकसान पहुंचाया है। पड़ोसी IMF से लेकर चीन, सऊदी, UAE तक हर दरवाजे पर झोली फैला चुका है। ऐसे में सवाल उठता है कि पाकिस्तान पर कितना कर्ज है, वह किस देश से कितना उधार लेकर बैठा है? आइए जानते हैं रोम-रोम कर्ज में डूबे पाक के हालात...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पाकिस्तान पर कितना उधार है

जून 2024 में पाकिस्तानी सरकार की एक रिपोर्ट में बताया गया कि मुल्क पर कुल 256 बिलियन डॉलर (करीब 21.6 लाख करोड़ रुपए) का कर्ज है, जो उसकी GDP का 67% है। पाकिस्तान पर 7.3 लाख करोड़ का विदेशी कर्ज (दूसरे देशों, इंटरनेशनल बैंकों या IMF) और 14.3 लाख करोड़ का घरेलू कर्ज है। इस हिसाब से पाकिस्तान में पैदा होते ही किसी बच्चे पर 86.5 हजार रुपए का कर्ज लद जाता है।

पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार

स्टैटिस्टिक टाइम्स के अनुसार, पाकिस्तान (Pakistan) के पास विदेशी मुद्रा भंडार के तौर पर सिर्फ 1.3 लाख करोड़ रुपए ही है। विदेशी कर्ज डॉलर में होता है। इसे चुकाने के लिए फॉरेन करेंसी (डॉलर) की जरूरत होगी।

पाकिस्तान पर किस देश का कितना कर्ज

  • 'द वर्ल्ड बैंक इंटरनेशनल डेब्ट रिपोर्ट 2024' के अनुसार, दिसंबर 2024 तक पाकिस्तान पर चीन का 28.7 बिलियन डॉलर (करीब 2.42 लाख करोड़) का कर्ज है।
  • सऊदी अरब दिसंबर 2024 तक पाकिस्तान को 9.16 बिलियन डॉलर (करीब 77.2 हजार करोड़) दे चुका है।
  • पाक 2019 में 3 बिलियन डॉलर का कैश डिपॉजिट भी ले चुका है, जिसे साल दर साल रोलओवर कर रहा है।
  • IMF दिसंबर 2024 तक पाकिस्तान को 7.5 बिलियन डॉलर (करीब 64 हजार करोड़) का कर्ज दे चुका है।
  • पाकिस्तान 1958 से लेकर 2024 तक IMF से 25 बार में करीब 15 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा का कर्ज ले चुका है।
  • पाकिस्तान पर UAE और कतर का भी बड़ा कर्ज है।