Afghan Cricketers Killed: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में हवाई हमला किया, 3 क्रिकेटरों समेत 8 की मौत, कई घायल। सीजफायर तोड़ा गया, घर और स्कूल तबाह। अफगानिस्तान ने जवाब देने की चेतावनी दी। TTP गुटों का एक होना संघर्ष बढ़ा रहा है।

Pakistan Airstrike Afghanistan: पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर हाल ही में जो घटनाएं हुई हैं, उन्होंने दोनों देशों के बीच तनाव को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। शुक्रवार को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में हवाई हमला किया। इसमें कम से कम 3 अफगान क्रिकेटरों समेत आठ नागरिक मारे गए और 4 गंभीर रूप से घायल हुए। यह हमला उस समय हुआ जब दोनों देश कुछ दिन पहले ही 48 घंटे के लिए सीजफायर पर राजी हुए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीजफायर क्यों तोड़ा गया?

तालिबान अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पक्तिका के तीन क्षेत्रों में बमबारी की। अफगानिस्तान ने इसे गंभीर माना और चेतावनी दी कि हमारा जवाब जल्द आएगा। यह हमले डूरंड लाइन के पास हुए, जो दोनों देशों की विवादित सीमा है।

Scroll to load tweet…

घर, बाजार और स्कूल हुए तबाह

पाकिस्तानी हमले में कई घर और बाजार भी प्रभावित हुए। काबुल के चौथे जिले में एक स्कूल को भी भारी नुकसान पहुंचा। इस स्कूल में 500 से अधिक बच्चे पढ़ते हैं। भाग्य से हमले के समय छात्र घर पर थे, इसलिए किसी की जान नहीं गई। स्कूल अधिकारी मोहम्मद सादिक ने कहा, "आज जब बच्चों और परिवारों ने स्कूल देखा, कई की आंखों में आंसू थे। यह एक शैक्षणिक स्थान है, कोई सैन्य ठिकाना नहीं।"

ड्रोन हमले का आरोप

तालिबान ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने काबुल पर दो ड्रोन हमले किए। पुलिस के मुताबिक, इन हमलों में कम से कम 5 लोगों की मौत हुई और दर्जनों घायल हुए। UN के मुताबिक, इस हफ्ते अफगानिस्तान के 6 प्रांतों में 37 नागरिक मारे गए और 425 घायल हुए।

TTP गुटों का एक होना और बढ़ता तनाव

अफगानिस्तान में टीटीपी के दो गुट पाकिस्तान के खिलाफ एक हो गए हैं। ये गुट तालिबान के साथ मिलकर सीमा पर अपनी ताकत दिखा रहे हैं। इससे सीमा तनाव और बढ़ गया है और पाकिस्तान ने इसको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत से जुड़े प्रॉक्सी युद्ध से जोड़ा।

Scroll to load tweet…

पाकिस्तान-तालिबान युद्ध की टाइमलाइन

  • 8 अक्टूबर: TTP ने पाकिस्तानी सैनिकों पर हमला किया, 23 सैनिक मरे।
  • 9 अक्टूबर: पाकिस्तान ने काबुल में हमला किया, TTP नेता को निशाना बनाया।
  • 10 अक्टूबर: पक्तिका में बाजार पर बमबारी।
  • 12 अक्टूबर: अफगानिस्तान ने सीजफायर घोषित किया, पाकिस्तान ने हमले जारी रखे।
  • 15 अक्टूबर: स्पिन बोल्डक में हवाई हमला, 15 नागरिक मरे और 100 घायल।
  • 17 अक्टूबर: पक्तिका प्रांत में हवाई हमले में 8 क्रिकेटरों की मौत, कई घायल।

क्या होगा अगला कदम?

दोनों देशों ने सीजफायर बढ़ाने पर सहमति जताई है, लेकिन हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। अफगानिस्तान ने जवाब देने की चेतावनी दी है और पाकिस्तान ने सैन्य कार्रवाई की धमकी दी है।