पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी (Fawad Chaudhry) ने चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के लिए भारत के वैज्ञानिकों की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि सभी पाकिस्तानी टीवी चैनलों को इसकी लैंडिंग लाइव दिखानी चाहिए।

इस्लामाबाद। 2019 में भारत का चंद्रयान-2 मिशन जब पूरी तरह सफल नहीं हुआ था तो उस वक्त पाकिस्तान की सरकार में मंत्री रहे फवाद चौधरी (Fawad Chaudhry) ने मजाक उड़ाया था। इसके लिए पाकिस्तान के लोगों ने फवाद की जमकर क्लास लगाई थी। चार साल बाद भारत ने अपने तीसरे मून मिशन चंद्रयान-3 की मदद से इतिहास रचा है। इससे पहले फवाद को अकल आ गई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने भारत के चंद्रयान-3 मिशन की सराहना की है। उन्होंने इसे "मानव जाति के लिए ऐतिहासिक क्षण" बताया है। फवाद ने मून मिशन के लिए भारत के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। इमरान खान की सरकार में फवाद चौधरी सूचना एवं प्रसारण विभाग के मंत्री थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सभी टीवी चैनलों को चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लाइव दिखाना चाहिए।

Scroll to load tweet…

फवाद ने उड़ाया था भारत के मून मिशन का मजाक

इसरो के चंद्रयान-3 के लिए फवाद चौधरी की अचानक प्रशंसा पिछले महीने सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के बाद आई है। वीडियो में फवाद भारत के मून मिशन का मजाक उड़ाते नजर आए थे। उन्होंने कहा था, "इतना पापड़ बेलने की जरूरत नहीं है। चांद पर जो है नजर आ जाता है। उसकी लोकेशन पता चल जाती है।" इस बयान के चलते सोशल मीडिया पर लोगों ने फवाद को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी।

यह भी पढ़ें- Explainer: जानें क्या है Chandrayaan-3 का प्रज्ञान रोवर, किस तरह चांद की सतह पर बनाएगा भारत के निशान

2019 में जब चंद्रयान -2 के लैंडर में तकनीकी खराबी आ गई और वह चंद्रमा पर उतर नहीं पाया था तब फवाद चौधरी ने मिशन मून का मजाक उड़ाया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि भारत को जिस क्षेत्र में जानकारी नहीं है उस क्षेत्र में मूर्खतापूर्ण उद्यम किया है। इसपर 900 करोड़ रुपए बर्बाद कर दिए हैं।

ISRO Chandrayaan 3 Landing LIVE Update