ISI प्रमुख फैज हमीद ने इमरान खान को अपने जाल में फंसा रखा था। इसके लिए उन्होंने पूर्व पीएम की पत्नी बुशरा बीबी का इस्तेमाल किया। जांच में बुशरा के काला जादू के पीछे का रहस्य भी सामने आया है।

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी न्यूज संस्थान एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने रिपोर्ट दी है कि PTI (पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ) के संस्थापक इमरान खान (Imran Khan) फैज हमीद (Faiz Hameed) के जाल में फंसे थे। पूर्व आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर) फैज हमीद इमरान के साथ उनकी पत्नी बुशरा बीबी के जरिए संपर्क में रहते थे। जांच में बुशरा के काला जादू के पीछे के रहस्य पर से पर्दा उठ गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फैज हमीद बुशरा बीबी को गुप्त जानकारियां देते थे। ISI प्रमुख होने के नाते ये बातें उन्हें पता होती थी। बुशरा इसे अपने काला जादू की ताकत से प्राप्त की गई जानकारी कहकर इमरान को बताती थी। जानकारी सही साबित होने पर इमरान को बुशरा की जादुई ताकत पर यकीन हो गया था। हालांकि सच्चाई यह थी कि यह सब फैज हमीद का रचा हुआ जाल था।

आईफोन ने खोल दिए फैज हमीद-इमरान खान के राज

फैज हमीद की गिरफ्तारी के बाद जांच में चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब चकवाल में मिले एक आईफोन से कथित तौर पर इमरान खान के साथ उनके संबंधों का खुलासा हुआ। इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी अब सरकारी अधिकारियों के साथ सहयोग करने पर विचार कर रही हैं। वह खुद को बचाने के लिए सारे राज खोल रहीं हैं। बुशरा खुद को अपनी करीबी सहयोगी फराह गोगी द्वारा किए गए कारनामों से दूर कर रहीं हैं।

इमरान खान बोले- मुझे नहीं फैज हमीद की गिरफ्तारी से डर

इमरान खान ने कहा है कि वह फैज हमीद की गिरफ्तारी से डरे नहीं हैं। 12 अगस्त को पाकिस्तानी सेना ने घोषणा की कि जनरल हमीद को दिसंबर 2022 में उनकी रिटायरमेंट के बाद सेना अधिनियम के "उल्लंघन के कई मामलों" के कारण गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- कमला हैरिस ने शेयर की बचपन की फोटो, कहा- पैसे के लिए किया रेस्टोरेंट में काम

पाकिस्तानी सेना ने बताया कि पूर्व आईएसआई प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार की गई है। कोर्ट ने 2023 में टॉप सिटी नामक भूमि विकास कंपनी द्वारा याचिका दायर करने के बाद जांच का आदेश दिया था। कंपनी ने आरोप लगाया कि हमीद और उसके भाई ने कई संपत्तियों का स्वामित्व हासिल कर लिया था। उन्होंने कंपनी के मालिक को ब्लैकमेल भी किया था।

यह भी पढ़ें- ब्राजील: जज ने दी कंटेंट नहीं हटाने पर जेल भेजने की धमकी, X ने बंद किया काम