एयरस्पेस बंद करने के बाद भारत को 491 करोड़ रुपए का घाटा झेलना पड़ा है। 

इस्लामाबाद. पाकिस्तान ने 140 दिन बाद अपना एयरस्पेस खोल दिया है। पाकिस्तान सिविल एविएशन अथॉरिटी ने नोटिस जारी करते हुए कहा है कि तत्काल प्रभाव से पाकिस्तान एयरस्पेस को सभी प्रकार के यातायात के लिए खोल दिया जाए। पाकिस्तान ने बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद एयरस्पेस बंद कर दिया था। पाकिस्तान के इस कदम से भारत को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। एयरस्पेस बंद करने के बाद भारत को 491 करोड़ रुपए का घाटा झेलना पड़ा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


बता दें, जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को बम ब्लास्ट के बाद दोनों देशों में तनाव बढ़ गया था। जिसके बाद पाकिस्तानी एयरस्पेस को बंद कर दिया गया था। वहीं इस फैसले के बाद एयर इंडिया को काफी नुकसान झेलना पड़ा था। क्योंकि उड़ान समय बढ़ जाने से एयर इंडिया के ईधन की खपत और कर्मचारियों के खर्च में वृद्धि हो गई थी। जिस वजह से रोजाना 6 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ रहा था। एयर इंडिया की उड़ान को नई दिल्ली से अमेरिका जाने में 2-3 घंटे अधिक लगते हैं। वहीं यूरोप की उड़ानों में करीब दो घंटे अधिक लगते हैं। जिससे काफी नुकसान हो रहा था। 27 फरवरी को भारत की बालाकोट स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्रों में उड़ानों पर रोक लगा दी थी। जिससे यूरोप और अमेरिका जाने वाली उड़ान सेवाएं प्रभावित हुईं थी।