पाकिस्तान की संसद ने एक विधेयक को फिलहाल रोक दिया है जिसमें संविधान संशोधन के जरिये गैर मुस्लिमों को प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति बनने की अनुमति देने का प्रावधान था। पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के ईसाई सांसद डॉ नवीद आमिर जीवा बुधवार को विधेयक प्रस्तुत करना चाहते थे।

इस्लामाबाद. पाकिस्तान की संसद ने एक विधेयक को फिलहाल रोक दिया है जिसमें संविधान संशोधन के जरिये गैर मुस्लिमों को प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति बनने की अनुमति देने का प्रावधान था। पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के ईसाई सांसद डॉ नवीद आमिर जीवा बुधवार को विधेयक प्रस्तुत करना चाहते थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गैर मुस्लिमों को पीएम और राष्ट्रपति बनने की अनुमति मिलती
विधेयक के जरिये डॉ नवीद आमिर जीवा चाहते थे कि अनुच्छेद 41 और 91 में संशोधन कर गैर मुस्लिमों को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति बनने की अनुमति प्रदान की जाए। हालांकि संसदीय मामलों के राज्यमंत्री अली मुहम्मद ने प्रस्तावित विधेयक का विरोध किया। नावेद आमिर जीवा पाकिस्तान पीपल्स पार्टी- पीपीपी के एक पाकिस्तानी ईसाई राजनेता हैं, जो अगस्त 2018 से पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के सदस्य बने।

विरोध में क्या कहा गया?
मंत्री अली मुहम्मद ने कहा कि पाकिस्तान एक इस्लामिक गणराज्य है जहां केवल एक मुस्लिम ही प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति बन सकता है। दक्षिणपंथी दल जमात-ए-इस्लामी के सदस्य मौलाना अब्दुल अकबर चित्राली ने इस कदम का स्वागत किया।