पाकिस्तानी आवाम का कहना है कि ऐ अल्लाह इस वक्त जो औरत हमारे ऊपर वजीर-ए-आला बन कर बैठी है उसे उठा ले। इसे हमें रिहाई दे दे। अल्लाह इस औरत से हमारी जान छुड़ा दे।

मरियम नवाज शरीफ। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मरियम नवाज शरीफ CM के तौर पर काम रही हैं। देश के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी को हाल ही में पंजाब प्रांत का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था। देश में हुए हलिया आम चुनाव में जीत हासिल करने के बाद Pakistan Muslim League (N) (PML-N) की तरफ से पंजाब का सीएम नियुक्त किया गया। हालांकि, आवाम इस फैसले से बिलकुल खुश नजर नहीं आ रही है। हाल ही में पाकिस्तान के पंजाब से एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें कुछ लोग रोड पर खड़े होकर दुआएं मांग रहे है कि मरियम नवाज शरीफ सीएम की कुर्सी से हट जाए। झुंड में शामिल आदमी और औरतों का मानना है कि अल्लाह का कहना है कि इस्लाम में औरतों को हुक्म मानना और उनका राज करना हराम है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पाकिस्तानी आवाम का कहना है कि ऐ अल्लाह इस वक्त जो औरत हमारे ऊपर वजीर-ए-आला बन कर बैठी है उसे उठा ले। इसे हमें रिहाई दे दे। अल्लाह इस औरत से हमारी जान छुड़ा दे। हमें मरियम नवाज पीछा छुड़ा दे। इसे आवाम ने नहीं बल्कि पार्टी ने मुख्यमंत्री बनाया है। इसकी वजह से पाकिस्तान के लोग गरीबी में जी रहे हैं। अल्लाह हमें बक्श दें। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पाकिस्तान अनटोलड ने पोस्ट किया है। हालांकि, एशियानेट वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Scroll to load tweet…

पंजाब की पहली महिला सीएम

पाकिस्तान में हुए आम चुनाव के बाद मरियम नवाज शरीफ को पंजाब का मुख्यमंत्री चुना गया है। इन्होंने पंजाब से चुनाव में जीत हासिल की थी। इस तरह से वो पंजाब की पहली महिला सीएम बनने का भी सौभाग्य हासिल किया है।

ये भी पढ़ें: गर्मी कर रही बेहाल, मार्च 2024 ने तोड़ा अपना अब तक का टॉप रिकॉर्ड, क्लाईमेट मॉनिटर ने दी खतरे की चेतावनी