पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से 12.30 बजे तक सभी ट्रैफिक लाइटें लाल करने का फैसला किया। दरअसल इसके पीछे की वजह भारत है। कश्मीर से 370 हटाने के बाद पाकिस्तान लगातार खुद को कश्मीरियों का हमदर्द साबित करने में जुटा है। इसी कड़ी में इस्लामाबाद में 'कश्मीर आवर' मनाने की घोषणा की गई। इसके जरिए पाकिस्तान कश्मीर के लोगों के साथ एकजुटता दिखाने की कोशिश की। 

इस्लामाबाद. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से 12.30 बजे तक सभी ट्रैफिक लाइटें लाल करने का फैसला किया। दरअसल इसके पीछे की वजह भारत है। कश्मीर से 370 हटाने के बाद पाकिस्तान लगातार खुद को कश्मीरियों का हमदर्द साबित करने में जुटा है। इसी कड़ी में इस्लामाबाद में 'कश्मीर आवर' मनाने की घोषणा की गई। इसके जरिए पाकिस्तान कश्मीर के लोगों के साथ एकजुटता दिखाने की कोशिश की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टीवी, रोडियो पर प्रसारित हुआ नेशनल एंथम


- पाकिस्तान के स्थानीय न्यूज चैनल के मुताबिक 12:00 से 12:30 बजे के बीच पाकिस्तान और आजाद जम्मू और कश्मीर के राष्ट्रगान के साथ पूरे देश में 'कश्मीर आवर' शुरू हुआ। दोनों एंथम सभी टीवी, एफएम और रेडियो चैनलों पर प्रसारित हुए।

- इस दौरान सभी ट्रैफिक सिग्नल दोपहर 12 बजे लाल हो गए और दोपहर 12.30 बजे तक गाड़ियों की आवाजाही बंद रही। हालांकि एम्बुलेंस को आने-जाने की अनुमति थी।

- प्रधान मंत्री इमरान खान ने ट्वीट कर पूरे देश को शुक्रवार दोपहर 12 बजे से दोपहर 12.30 बजे के बीच कश्मीरी लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कहा था। उन्होंने कहा था कि इससे कब्जे वाले कश्मीर में स्पष्ट संदेश जाएगा कि पूरा पाकिस्तान उनके साथ खड़ा है। 

- इमरान ने कहा था कि महिलाओं और बच्चों सहित कश्मीरी नागरिकों से मारपीट और हत्या मोदी सरकार के एजेंडे का हिस्सा है।

Scroll to load tweet…