पाकिस्तान से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के 11 सदस्यों घर में ही मौत को गले लगा लिया। सब ने एक साथ खुदकुशी कर ली। 

पाकिस्तान। पाकिस्तान से बेहद शॉकिंग न्यूज सामने आई है। यहां एक ही परिवार के 11 सदस्यों ने खुदकुशी कर ली। घर में एक साथ कमरों में पड़ी 11 लाशें देखकर पुलिस के भी रोंगटे खड़े हो गए। आसपास के लोगों ने दो दिन से घर अंदर से बंद होने और कोई भी सदस्य के बाहर न निकलने पर पहले खुद आवाज देकर लोगों को बुलाने की कोशिश की लेकिन किसी के न सुनने पर पुलिस को सूचना देकर अनहोनी की आशंका जताई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत में घटना से लोग दहशत में
देश के खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत में परिवार के एक साथ 11 लोगों के आत्महत्या करने की खबर ने आसपड़ोस में दहशत का माहौल बना दिया है। पुलिस ने घर की तलाशी ली लेकिन हत्या जैसा कोई भी एंगल सामने नहीं आया है। आंशका जताई गई है घरेलू विवाद के कारण ही पूरे परिवार ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। मरने वाले 11 सदस्यों में दो महिलाओं के साथ ही दो बच्चे भी शामिल हैं। 

पढ़ें कर्नाटक विधानसभा के सामने एक परिवार के 8 लोग करने लगे सुसाइड, शरीर पर तेल छिड़का और आग...

दो दिन पहले हुआ था घर में विवाद
आसपड़ोस से पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि दो दिन पहले घऱ में किसी बात को लेकर ही उनके बीच विवाद हुआ था। हालांकि अगले दिन सुबह सब नॉर्मल था लेकिन घर के सदस्य दिखाई नहीं दे रहे थे। हालांकि पुलिस ने सारे घर की छानबीन की है। सीसीीवी कैमरे मे भी चेक कर लिए हैं इसमें किसी बाहरी के घर आने की कोई जानकारी नहीं मिली है। 

वजीरिस्तान रेस्टोरेंट से खाना लाया 
छानबीन के दौरान घर से होटल वजीरिस्तान से घर में खाना लाया गया था। हो सकता है घर में विवाद के बाद खाना न बना हो और बाद में बच्चों के लिए खाना बाहर से खरीदकर लाया गया है। फिलहाल पुलिस ने घर को सील कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।