बलूचिस्तान में विद्रोहियों ने ट्रेन हाईजैक कर चीन और पाकिस्तान को चेतावनी दी है। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने कहा, बलूचिस्तान से निकल जाओ, वरना अंजाम बुरा होगा। BLA ने CPEC को विफल करने की धमकी दी है।

Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान के बलूचिस्तान (Balochistan) प्रांत में पेशावर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को हाईजैक करने वाले बलूच विद्रोहियों ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें पाकिस्तान और चीन को चेतावनी दी गई है। BLA (Baloch Liberation Army) ने चीन से कहा है कि बलूचिस्तान से निकल जाओ नहीं तो खौफनाक अंजाम होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

BLA ने जाफर एक्सप्रेस को निशाना बनाया था, इसमें 400 से ज्यादा यात्री सवार थे। इनमें अधिकतर सुरक्षाकर्मी थे। ट्रेन सिबी सिटी से गुजर रही थी तभी ट्रैक पर बम विस्फोट कर उसे रोका गया। यह ट्रेन क्वेटा से पेशावर जा रही थी। इसमें सवार लोगों को बंदूकधारी आतंकवादियों ने बंधक बना लिया था।

बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली हमले की जिम्मेदारी

बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। BLA बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग करने की मांग कर रही है। हमला BLA के मजीद ब्रिगेड ने किया। हमले के बाद BLA ने एक वीडियो जारी कर पाकिस्तान और चीन को चेतावनी दी है।

BLA ने कहा- बलूचिस्तान में सीपैक सफल नहीं होने देंगे

वीडियो में एक बंदूकधारी ने कहा, "हमारे हमले का मकसद बहुत साफ है। यह चीन और पाकिस्तान को साफ संदेश है। बलूचिस्तान से तुरंत निकल जाओ। हमारे नेता ने पहले भी चेतावनी दी थी, लेकिन चीन ने ध्यान नहीं दिया। हम एक बार फिर से साफ कर देना चाहते हैं। ग्वादर और बाकी बलूचिस्तान बलूचों का है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि अपने जमीन और समुद्र की रक्षा करें। हम अपनी जमीन को चीन, पाकिस्तान और अन्य बाहरी ताकतों से बचा रहे हैं।"

राष्ट्रपति शी जिनपिंग अभी भी समय है बलूचिस्तान से निकल जाएं

उसने कहा, "चीन तुम हमारी सहमति के बिना आए हो। हमारे दुश्मनों और पाकिस्तानी सेना को हमारे गांव साफ करने में मदद कर रहे हो। अब हमारी बारी है। बलूच लिबरेशन आर्मी तुम्हें गारंटी देती है बलूचों की जमीन पर सीपैक पूरी तरह फेल होगी। मजीद ब्रिगेड में बड़ी संख्या में वॉलेंटियर्स हैं। हमारी जमीन की रक्षा के लिए वे खुद का त्याग करने के लिए तैयार हैं। मजीद ब्रिगेड में एक स्पेशल यूनिट बनाई गई है। इसका काम चीन के अधिकारियों और बलूचिस्तान में उसके ठिकानों पर हमला करना है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग आपके पास अभी भी समय है बलूचिस्तान से निकल जाएं। नहीं तो आप देखिएगा कि बलूचिस्तान के बेटे-बेटी किस तरह बदला लेते हैं। इसे आप कभी भूल नहीं पाएंगे।"