भारतीय सेना पर आतंकी हमले कराने वाला पाकिस्तान का आईएसआई एजेंट आमिर हमजा मारा गया गया है। उसे सीक्रेट शूटर ने मार गिराया है।

दिल्ली. पाकिस्तान के आईएसआई एजेंट आमिर हमला को घेरकर गोलियों से भून दिया है। जिससे उसकी मौत हो गई है। आमिर हमजा भारतीय सेना पर हमले करवाता था। उसने 2018 में जम्मू कश्मीर में स्थित आर्मी कैंप पर भी आंतकी हमला करवाया था। जिसमें भारत के 6 जवान शहीद हो गए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेटी और पत्नी हुई घायल

आपको बतादें कि अमीर हमजा पाकिस्तान की सेना का रिटायर्ड ब्रिगेडियर और आईएसआई का प्रमुख एजेंट था। आमिर आईएसआई का एजेंट भी था। पाकिस्तान के पंजाब में झेलम जिले में उस पर हमला हुआ है। जिसमें उसकी पत्नी और बेटी भी घायल हो गए हैं। उस पर बाइक पर सवार होकर आए 4 हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया। उसे ताबड़तोड़ गोलियां मारी गई। जिससे उसकी मौत हो गई है।

आमिर के भाई पर शक

पाकिस्तान पुलिस इस मामले में आमिर हमजा के भाई आयूब पर शक कर रही है। बताया जा रहा है कि आयूब ही आमिर हमजा की कार के पीछे था। वह खुद इस हमले का गवाह भी खुद को बता रहा है। हालांकि ये जांच के बाद भी पुलिस क्लियर करेगी कि वाकई में उसकी हत्या किसने करी या करवाई है।