सूडान की राजधानी खार्तूम के अल-कुरैशी पार्क में शेरों की हालत दिनों दिन खराब होती जा रही है। यहां से कई कुपोषित शेरों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटो में शेर बहुत दयनीय हालत में दिखाई दे रहे हैं।

नई दिल्ली. सूडान की राजधानी खार्तूम के अल-कुरैशी पार्क में शेरों की हालत दिनों दिन खराब होती जा रही है। यहां से कई कुपोषित शेरों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटो में शेर बहुत दयनीय हालत में दिखाई दे रहे हैं। अफ्रीकन शेरों की यह हालत देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा देखा जा सकता है। जानवरों के अधिकारों की बात करने वाले कई एक्टिविस्ट ने इन शेरों को किसी बेहतर जगह में शिफ्ट करने की बात कही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ओसमान ने शुरू किया अभियान 
खार्तूम के रहने वाले ओसमान सलीह ने इस अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने फेसबुक में #SudanAnimalRescue नाम से अपना कैंपेन शुरू किया और लोगों से मदद करने की अपील की। उन्होंने लिखा "जब मैने इन शेरों को पार्क में देखा तो स्तब्ध रह गया। इनकी हड्डियां बाहर झांक रही हैं। इस मुद्दे पर रुचि रखने वाले सभी लोगों और संस्थाओं से मैं मदद की अपील करता हूं।" 

अंग्रेजी अखबार द गार्जियन की खबर के मुताबिक यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और कई स्थानीय लोग इन शेरों को देखने के लिए पहुंचे। इस दौरान लोगों ने कुछ इस अंदाज में सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। 

पिछले कुछ हफ्तों में हुआ यह हाल 
पार्क के अधिकारियों के मुताबिक जानवरों की यह हालत पिछले कुछ महीनों में ही हुई है। कई जानवरों ने अपना दो तिहाई वजन भी खो दिया है। इन जानवरों के लिए समय पर खाना भी उपलब्ध नहीं हो पाता। अधिकारी अपनी जेब से पैसे खर्च कर इनके खाने का इंतजाम करते हैं। जानवरों को लेकर पोस्ट वायरल होने के बाद लोगों ने मदद की और ओसमान ने इसके लिए सभी का शुक्रिया भी अदा किया।