PM Modi In Japan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के टोक्यो पहुंच गए हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी दो दिवसीय जापान यात्रा पर हैं और 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

PM Modi In Japa: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के टोक्यो पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री का यहां भव्य स्वागत किया गया और स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्हें सम्मानित किया। पीएम मोदी जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के निमंत्रण पर दो दिवसीय यात्रा पर टोक्यो आए हैं, जहां वे 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा से आधिकारिक बैठक करेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जापानी उद्योगपतियों और राजनीतिक नेताओं से करेंगे मुलाकात

इसके अलावा, पीएम मोदी टोक्यो में जापानी उद्योगपतियों और राजनीतिक नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इस यात्रा का महत्व इसलिए और बढ़ गया है क्योंकि यह उसी समय हो रही है जब अमेरिका ने भारत पर भारी टैरिफ लगा दिया है। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी जापान में व्यापार, निवेश, रक्षा और विज्ञान-प्रौद्योगिकी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

Scroll to load tweet…

जापान यात्रा के बाद चीन के लिए रवाना होंगे पीएम मोदी

जापान यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी चीन के लिए रवाना होंगे। वहां वह शंघाई सहयोग संगठनके राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 25वीं बैठक में हिस्सा लेंगे। यह उनकी सात साल में पहली चीन यात्रा होगी और 2020 में हुए सीमा विवाद के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार और तनाव कम करने के लिहाज से यह यात्रा बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।