पीएम नरेंद्र मोदी के रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचने पर स्टेट की ओर से स्वागत सम्मान करने के बाद यहां रहने वाले भारतीयों ने भी अपने पीएम का जोरदार ढंग से स्वागत किया।

PM Modi received grand welcome in Russia: पीएम नरेंद्र मोदी के रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचने पर स्टेट की ओर से स्वागत सम्मान करने के बाद यहां रहने वाले भारतीयों ने भी अपने पीएम का जोरदार ढंग से स्वागत किया। पीएम मोदी मॉस्को के कार्लटन होटल पहुंचने के पहले से भारी संख्या में मौजूद भारतीयों ने स्वागत किया। रूसी कलाकारों ने हिंदी गानों पर शानदार डांस प्रस्तुति देकर पीएम का सम्मान किया। देर रात में राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी के सम्मान में प्राइवेट डिनर का आयोजन किया। पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच मंगलवार को शिखर वार्ता होगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रूसी बच्ची ने भांगड़ा के साथ किया पीएम का स्वागत

मॉस्को में प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के दौरान एक नन्हीं रूसी बच्ची ने भांगड़ा करके स्वागत किया। बच्ची पीले रंग के भारतीय परिधान में थी। पूरे जोश के साथ वह ढोल की थाप पर भांगड़ा करती रही। मॉस्को में रह रहे भारतीय बेसब्री से प्रधानमंत्री का इंतजार कर रहे थे। उनके आने पर जोरदार ढंग से स्वागत किया। महिलाएं-पुरुष, बच्चे सब पीएम से मिलने के लिए वहां पहुंचे थे।

Scroll to load tweet…

भारत-रूस का बेहद करीबी रिश्ता

रूस-अमेरिका शीतयुद्ध के दौरान से ही भारत, रूस का सबसे विश्वसनीय सहयोगी देश रहा है। रूस और भारत ने उसी समय से अपने संबंध बरकरार रखे हुए हैं। रूस, कभी भारत को हथियार सप्लाई करने वाला सबसे बड़ा देश हुआ करता था। हालांकि, यूक्रेन युद्ध के बाद रूसी आर्म्स एक्सपोर्ट में गिरावट आई है। लेकिन इसी बीच भारत, रूस से डिस्काउंट पर तेल खरीदने वाला सबसे बड़ा खरीदार है। इससे रूस को आवश्यक रेवेन्यू प्राप्त हो रहे हैं जब दुनिया के अधिकतर देशों ने इस पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।

यह भी पढ़ें:

पीएम मोदी पहुंचे मॉस्को: एयरपोर्ट पर फर्स्ट डिप्टी पीएम ने किया स्वागत, रूसी कलाकार ने हिंदी गाने पर रशियन डांस कर किया मंत्रमुग्ध