आर्य समाज की अध्यक्ष आरती नानकचंद सानंद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पूरे विश्व को वसुधैव कुटुम्बकम् के नजरिया से देखते हैं।

PM Modi South Africa Visit: जोहान्सबर्ग में BRICS शिखर सम्मेलन में भाग लेने पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को साउथ अफ्रीका पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनको ग्रैंड वेलकम दिया गया। पीएम मोदी के यहां पहुंचने पर भारतीय मूल के लोग पूरे उत्साह के साथ स्वागत के लिए पहुंचे थे। यहां आर्य समाज की महिलाओं ने उनको राखी बांधकर, सुरक्षा और समृद्धि की कामना की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आर्य समाज की अध्यक्ष ने बांधी राखी

पीएम मोदी के जोहान्सबर्ग पहुंचने के बाद आर्य समाज दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्ष आरती नानकचंद सानंद के अलावा भारतीय समुदाय की एक अन्य महिला डॉ.सारिस पद्याची ने भी पीएम मोदी को राखी बांधी। डॉ.सारिस लेखक और सांस्कृतिक संरक्षक हैं। डॉ.सारिस का जन्म दक्षिण अफ्रीका की नागरिक हैं।

आर्य समाज की अध्यक्ष आरती नानकचंद सानंद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पूरे विश्व को वसुधैव कुटुम्बकम् के नजरिया से देखते हैं। यानी एक पृथ्वी एक परिवार। पीएम मोदी हमारे लिए भाई तुल्य से अधिक पिता तुल्य हैं।

पीएम मोदी का भजन से स्वागत

दक्षिण अफ्रीका में रह रहे भारतीय मूल के आध्यात्मिक समुदाय के लोगों ने भजन सुनाकर पीएम मोदी का स्वागत किया।