पीएम नरेंद्र मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जोहान्सबर्ग पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका के बाद ग्रीस यात्रा पर जाएंगे।

PM Modi South Africa Visit: पीएम नरेंद्र मोदी साउथ अफ्रीका के दो दिवसीय यात्रा पर जोहान्सबर्ग पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी के यहां पहुंचने के बाद वाटरलूफ एयरफोर्स बेस पर पारंपरिक स्वागत किया गया। उनको एयरबेस पर रिसीव करने के लिए साउथ अफ्रीका के उपराष्ट्रपति पॉल शिपोकोसा मैशाटाइल पहुंचे थे। साउथ अफ्रीका के ट्राइबल डांसर्स ने ट्रेडिशनल डांस से पीएम का स्वागत किया। इंडियन डॉयस्पोरा ने प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया। काफी संख्या में प्रवासी भारतीयों के भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। साउथ अफ्रीका में रह रहे भारतीयों ने पीएम का स्पिरिचुअल वेलकम भी किया। भारतीय मूल की महिलाओं ने प्रधानमंत्री को राखी भी बांधी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीएम मोदी, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यहां शिखर सम्मेलन के अलावा प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों से द्विपक्षीय वार्ता भी कर सकते हैं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ भी पीएम नरेंद्र मोदी की बातचीत होने की संभावना है।

22-24 अगस्त तक होगा ब्रिक्स सम्मेलन

22-24 अगस्त तक ब्रिक्स सम्मेलन होने वाला है। नरेंद्र मोदी की यह तीसरी दक्षिण अफ्रीका की यात्रा है। इस साल भारत और दक्षिण अफ्रीका के राजनयिक संबंध स्थापित होने के तीस साल पूरे हो रहे हैं। कोरोना महामारी के बाद यह पहला ब्रिक्स शिखर सम्मेलन है जिसमें सदस्य देशों के राष्ट्र अध्यक्ष प्रत्यक्ष रूप से शामिल हो रहे हैं। इससे पहले तीन सम्मेलन वर्चुअल मोड में हुए हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मलेन में शामिल होंगे।

दक्षिण अफ्रीका के बाद ग्रीस जाएंगे नरेंद्र मोदी

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया कि पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका की अपनी यात्रा के दौरान ब्रिक्स-अफ्रीका आउटरीच और ब्रिक्स प्लस डायलॉग कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसमें दक्षिण अफ्रीका ने अन्य देशों को भी आमंत्रित किया है। नरेंद्र मोदी कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करने वाले हैं। दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पूरी करने के बाद नरेंद्र मोदी 25 अगस्त को ग्रीस जाएंगे।

2009 में बना था ब्रिक्स संगठन

बता दें कि ब्रिक्स संगठन 2009 में बना था। ब्राजील, रूस, इंडिया, चीन और दक्षिण अफ्रीका इसके सदस्य हैं। दुनिया की GDP में 23 फीसदी और जनसंख्या में 42 फीसदी भागीदारी इस संगठन के देशों की है। इसके सदस्य देश वैश्विक व्यापार में 18 फीसदी हिस्सेदारी रखते हैं। BRICS का प्रभाव बढ़ रहा है। 23 देशों ने इसमें शामिल होने के लिए आवेदन किया है। यह उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं के समूह के रूप में सामने आ रहा है।

यह भी पढ़ें:

चांद का कीजिए सबसे नजदीकी दीदार: लैंडिंग के लिए लगातार आगे बढ़ रहे चंद्रयान-3 ने भेजी फोटो