Space Tourism: पॉप स्टार कैटी पेरी समेत 6 महिलाओं ने अंतरिक्ष यात्रा कर इतिहास रचा। ब्लू ओरिजिन के NS-31 मिशन पर टेक्सास से उड़ान भरी, जहाँ उन्होंने भारहीनता का अनुभव किया। यह अंतरिक्ष पर्यटन में एक ऐतिहासिक पल था।

Katy Perry in Space: पॉप स्टार कैटी पेरी और 5 अन्य महिलाओं ने सोमवार को इतिहास रच दिया। 60 साल में यह पहली बार था जब अंतरिक्ष यात्रा के लिए सिर्फ महिलाओं का चालक दल भेजा गया। सभी महिलाओं ने ब्लू ओरिजिन (Blue Origin) के NS-31 मिशन पर उड़ान भरी। यह अंतरिक्ष पर्यटन (space tourism) के क्षेत्र में ऐतिहासिक पल था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ब्लू ओरिजिन के रॉकेट ने महिला अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अमेरिका के टेक्सास से उड़ान भरी। यह एक सबऑर्बिटल फ्लाइट थी। इस दौरान अंतरिक्ष यान धरती की निचली कक्षा के पास पहुंचा और सुरक्षित लौट आया। यह फ्लाइट 11 मिनट की रही। इस दौरान अंतरिक्ष यात्रियों ने कुछ समय जीरो ग्रेविटी में बिताया। ब्लू ओरिजिन द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में महिलाओं को अंतरिक्ष में भारहीनता का आनंद लेते दिखाया गया है।

Scroll to load tweet…

कैटी पेरी के साथ इन महिलाओं ने की अंतरिक्ष यात्रा

छह सदस्यीय चालक दल में कैटी पेरी के साथ अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज, सीबीएस होस्ट गेल किंग, नासा की पूर्व रॉकेट वैज्ञानिक आइशा बोवे, वैज्ञानिक अमांडा गुयेन और फिल्म निर्माता केरियन फ्लिन शामिल थीं।

Scroll to load tweet…

107km की ऊंचाई तक गया रॉकेट

न्यू शेपर्ड रॉकेट 107 किलोमीटर ऊंचाई तक गया। यह कार्मन रेखा से थोड़ा आगे है। माना जाता है कि कार्मन रेखा से अंतरिक्ष की शुरुआत हो जाती है। कुछ देर यहां उड़ान भरने के बाद रॉकेट वापस धरती पर लौट आया।

Scroll to load tweet…

अंतरिक्ष यात्रा के दौरान सभी महिलाएं भारहीनता का अनुभव करने के बाद अपनी सीटों पर लौटीं। इसके बाद पेरी ने लुइस आर्मस्ट्रांग का क्लासिक गाना, व्हाट अ वंडरफुल वर्ल्ड गाया। वह अपने हाथ में एक डेजी फूल पकड़े हुईं थीं। यह फूल वह अपनी बेटी डेजी के सम्मान में ले गईं थीं।