सुनीता विलियम्स ने बताया कि अंतरिक्ष से भारत अद्भुत दिखता है, खासकर हिमालय का दृश्य। उन्होंने गुजरात और मुंबई में रोशनी के नेटवर्क का भी वर्णन किया।

Sunita Williams: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने बताया है कि अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है। सुनीता विलियम्स हाल ही में ISS (International Space Station) से लौटी हैं। उन्होंने मीडिया से बात की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह पूछे जाने पर कि अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है? विलियम्स ने कहा, "भारत अद्भुत है। जब भी हम हिमालय के ऊपर गए, हमें अविश्वसनीय तस्वीरें मिलीं। यह एक लहर की तरह दिखता है जो भारत में बह गया।"

सुनीता विलियम्स ने धरती की कक्षा से दिखने वाले रंगों पर बात की। खास तौर पर गुजरात और मुंबई में परिदृश्य के बदलाव के समय। उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है कि बड़े शहरों से छोटे शहरों में रोशनी का नेटवर्क जा रहा था।"

YouTube video player

सुनीता विलियम्स बोली- भारत से फिर से जुड़ने पर उत्साहित हूं

विलियम्स ने अपने पिता की मातृभूमि भारत से फिर से जुड़ने पर उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने स्पेस एक्सप्लोरेशन में भारत की बढ़ती भूमिका पर खुशी व्यक्त की। कहा, "मैं अपने पिता के देश वापस आने की उम्मीद करती हूं। Axiom Mission के साथ एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री के अंतरिक्ष में जाने को लेकर उत्साहित हूं।"

2026 तक अंतरिक्ष में इंसान भेजने की मिशन पर है इसरो 

विलियम्स ने कहा कि भारत एक महान देश है। यह अद्भुत लोकतंत्र है। स्पेस एक्सप्लोरेशन में भारत ने बड़ी प्रगति की है। बता दें कि भारत गगन मिशन के तहत अंतरिक्ष में इंसान भेजने की दिशा में काम कर रहा है। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो 2026 तक अंतरिक्ष में इंसान भेजने की तैयारी कर रही है।

इसरो और नासा के बीच सहयोग तेजी से बढ़ा है। दोनों NISAR नाम के Earth-observation satellite (धरती की तस्वीरें लेने वाला उपग्रह) को अंतरिक्ष में भेजने के मिशन में मिलकर काम कर रहे हैं। सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में 322 दिनों से अधिक समय बिताया है। वह सबसे अनुभवी अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं।