पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के मामले थम नहीं रहे हैं। यहां कराची में रविवार को अज्ञात बदमाशों ने 36 साल की गर्भवती ईसाई महिला पर फायरिंग कर दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, किरण 7 महीने की गर्भवती थी, वह यहां कोरंगी में कराची पब्लिक स्कूल में पति के साथ बच्चों का एडमिशन कराने गई थी। 

कराची. पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के मामले थम नहीं रहे हैं। यहां कराची में रविवार को अज्ञात बदमाशों ने 36 साल की गर्भवती ईसाई महिला पर फायरिंग कर दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, किरण 7 महीने की गर्भवती थी, वह यहां कोरंगी में कराची पब्लिक स्कूल में पति के साथ बच्चों का एडमिशन कराने गई थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

द डॉन के मुताबिक, बाइक से आए अज्ञात बदमाशों ने महिला पर उस वक्त फायरिंग कर दी, जब वह गाड़ी में बैठकर पति और बेटे का इंतजार कर रही थी। बदमाश वहां से फरार हो गए। 

महिला के साथ नहीं हुई लूटपाट
गोली लगने के बाद महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया, उसकी छाती में चोट आई है। हालांकि, महिला की हालत स्थिर है। पुलिस का कहना है, महिला पर हमला लूटपाट के चलते नहीं हुआ। उसकी महंगे गहने भी नहीं लिए गए। वहीं, परिवार ने पुलिस को बताया कि उनकी कोई दुश्मनी भी नहीं है। पुलिस ने 2 अज्ञात बदमाशों पर मामला दर्ज कर लिया।