अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलकर यूक्रेन युद्ध पर बातचीत करना चाहते हैं। ट्रम्प का दावा है कि वह जल्द युद्ध खत्म करवा सकते हैं, लेकिन मार्को रुबियो का कहना है कि कोई समय-सीमा तय नहीं है।

वर्ल्ड डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए पहले से प्रक्रिया चल रही है। वह पुतिन से यूक्रेन में हो रही लड़ाई पर बात करना चाहते हैं। उनकी इच्छा है कि जितनी जल्द हो सके यूक्रेन जंग खत्म हो।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्रम्प ने कहा था कि पदभार ग्रहण करने के 24 घंटे के भीतर वह यूक्रेन की लड़ाई खत्म कर सकते हैं। अब उन्होंने कहा, "हम इसे जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करेंगे। आप जानते हैं, यूक्रेन और रूस के साथ युद्ध कभी शुरू नहीं होना चाहिए था।"

मार्को रुबियो बोले- तय नहीं लड़ाई समाप्त होने की समय-सीमा

विदेश मंत्री पद के लिए ट्रम्प द्वारा चुने गए मार्को रुबियो ने सोमवार को कहा कि वह रूस और यूक्रेन के बीच हो रही लड़ाई खत्म करने के लिए कोई समय-सीमा तय नहीं कर सकते। मीडिया से उन्होंने कहा किसी भी संघर्ष को हल करने के लिए प्रत्येक पक्ष को "कुछ" स्वीकार करना होगा। रूस को "आक्रामक" बताते हुए रुबियो ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध "समाप्त होना चाहिए"। प्रत्येक पक्ष को "कुछ न कुछ त्याग करना होगा"।

यह भी पढ़ें- क्या है पेरिस समझौता जिससे डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका को किया दूर, जानें वजह

उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि युद्ध समाप्त हो। यह बिलकुल स्पष्ट है। आपने देखा कि राष्ट्रपति ने इस बारे में बात की। वह ऐसे राष्ट्रपति बनना चाहते हैं जो शांति को बढ़ावा दे और संघर्षों को समाप्त करे। ये जटिल चीजें हैं। मैं इस पर कोई समय सीमा नहीं लगा सकता, सिवाय इसके कि जब भी आप दो पक्षों के बीच संघर्ष को समाप्त करते हैं, जिनमें से कोई भी अपने अधिकतम लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर सकता। प्रत्येक पक्ष को कुछ न कुछ त्यागना होगा।"

बता दें कि यूक्रेन को अमेरिका और उसके सहयोगियों से भारी सैन्य और आर्थिक मदद मिल रही है। इसके दम पर यूक्रेन रूसी सेना का मुकाबला कर रहा है। इस लड़ाई के चलते रूस और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है।