कैंसर का पता चलने के बाद वेल्स की राजकुमारी केट मिडिलटन पहली बार एक सार्वजनिक कार्यक्रम में लंदन में नजर आई हैं। वह ट्रूपिंग द कलर परेड में शामिल हुईं। 

लंदन। प्रिंसेस और वेल्स केट मिडलटन कैंसर का पता चलने के बाद पहली बार नजर आईं हैं। वह कैंसर का इलाज करा रहीं हैं। उन्होंने लंदन में ट्रूपिंग द कलर परेड में भाग लिया। केट तीन बच्चों के साथ एक बग्घी में सवार हुईं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

42 साल की केट मिडलटन शनिवार को वार्षिक ट्रूपिंग द कलर परेड में भाग लेने के लिए लंदन के बकिंघम पैलेस पहुंचीं। जनवरी 2024 में उन्हें कैंसर का शिकार होने का पता चला था। इसके बाद वह पहली बार सार्वजनिक रूप से किसी कार्यक्रम में शामिल हुईं हैं। वह हल्के रंग के कपड़े में थीं और अपने बच्चों व पति प्रिंस ऑफ वेल्स विलियम के साथ बैठी हुईं थीं।

किंग चार्ल्स तृतीय के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित होता है ट्रूपिंग द कलर परेड

बता दें कि लंदन में हर साल किंग चार्ल्स तृतीय के जन्मदिन के अवसर पर ट्रूपिंग द कलर परेड का आयोजन किया जाता है। इसमें राजपरिवार के सदस्य शामिल होते हैं। परेड के दौरान सफेद पोशाक और चौड़े किनारे वाली टोपी पहने केट की झलक पाकर वहां खड़े लोग खुशी से झूम उठे।

घोड़े पर सवार होकर आए प्रिंस विलियम

प्रिंस विलियम इस समारोह के लिए घोड़े पर सवार होकर आए। परेड के दौरान सैनिक अपनी पूरी वर्दी में होते हैं। वे अपने रेजिमेंटल झंडे के साथ राजा के सामने परेड करते हैं। किंग चार्ल्स भी अज्ञात प्रकार के कैंसर का इलाज करा रहे हैं। उन्होंने रानी कैमिला के साथ गाड़ी में यात्रा की। पिछले साल वह घोड़े पर सवार होकर आए थे।

कीमोथेरेपी करवा रही हैं केट

केट ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर बताया था कि परेड में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि उनकी सेहत ठीक हो रही है। वह कीमोथेरेपी करवा रही हैं, लेकिन अभी भी खतरे से बाहर नहीं हैं। केट ने कहा कि मार्च में कैंसर की घोषणा के बाद दुनिया भर से मिले हजारों संदेशों से वह हैरान हैं।

यह भी पढ़ें- G7 Summit: प्रधानमंत्री मोदी को भाई इटली की पीएम की दोस्ती, शेयर किया मेलोनी संग सेल्फी वाला वीडियो, Watch on

उन्होंने लिखा, "मेरा इलाज चल रहा है। यह कुछ और महीनों तक चलेगा। मैं अपने परिवार के साथ किंग्स बर्थडे परेड में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं। गर्मियों में कुछ सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने की उम्मीद करती हूं, लेकिन यह भी जानती हूं कि मैं अभी भी खतरे से बाहर नहीं हूं।"

यह भी पढ़ें- जी7 के फैमिली फोटो में सेंटर स्टेज पर दिखे पीएम मोदी, भारतीय बोले-हमें गर्व है...देखें वीडियो