रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पिछले एक साल से यूक्रेन और रूस युद्ध को लेकर किसी न किसी वजह से रोज हेडलाइन में बने रहेत हैं। अब चर्चा में उनका लग्जरी बंगला है।

मॉस्को. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पिछले एक साल से यूक्रेन और रूस युद्ध को लेकर किसी न किसी वजह से रोज हेडलाइन में बने रहते हैं। अब चर्चा में उनका लग्जरी बंगला है। इस बंगले में पुतिन अपनी जिमनास्ट गर्लफ्रेंड के साथ रहते हैं। इसकी कीमत करीबन 120 मिलियन अमेरिकी डॉलर बताई जाती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुतिन का सीक्रेट ठिकाना
यह लग्जरी बंगला पुतिन का सीक्रेट ठिकाना है। यहां हाई सिक्योरिटी के बीच पुतिन रहते हैं। वह यहां अपनी गर्लफ्रेंट एलिना कबेएवा के साथ रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह बंगला मॉस्को के नॉर्थ वेस्ट में स्थित है। यह बंगला उन्होने स्लश फंड यानि संचित निधि से खऱीदा है।

13000 फीट में बना बंगला
यह बंगला 13000 फीट में बना है। 2020 में यह बंगला बनना शुरु हुआ था, जो दो साल बाद बनकर तैयार हो गया। उनका यह बंगला स्टेट वाल्दाई तालाब के पास है।

गर्लफ्रेंड के साथ रह रहे
पुतिन इस जगह पर अपनी 39 साल की गर्लफ्रेंड एलीना कबएवा और बच्चों के साथ रह रहे हैं। पुतिन और एलीना के अलावा कुछ रिश्तेदार भी इस मैंशन में समय बिताने आते हैं। इस बंगले की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई हैं, इनमें एक ग्लास टेबल है। सोने की कुर्सियां है। इसके अलावा कुछ गोल्डन पत्तियां भी तस्वीरों में नजर आ रही है। उनका बेडरुम काफी पारंपरिक नजर आ रहा है।

कौन है पुतिन की गर्लफ्रेंड एलीना
पुतिन की कथित गर्लफ्रेंड एलीना कबएवा 39 साल की है। वह एक जिमनास्ट और ओलंपियन हैं। एलीना को 2014 में देश की नेशनल मीडिया लीड करने की जिम्मेदारी पुतिन ने सौंपी थी। उस समय एलीना को सलाना 8.6 यूरो मिलियन डॉलर वार्षिक पैकेज बतौर इनकम के तौर पर दिया जाता था।