दशकों से भारत के करीबी दोस्त रहे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की तारीफ करते हुए कहा है कि भारत दुनिया के सुपरपावर देशों की सूची में शामिल होने का हकदार है।

मास्को: दशकों से भारत के करीबी दोस्त रहे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की तारीफ करते हुए कहा है कि भारत दुनिया के सुपरपावर देशों की सूची में शामिल होने का हकदार है। साथ ही, उन्होंने भारत की क्षमता की जमकर प्रशंसा की। सोची में एक कार्यक्रम में बोलते हुए पुतिन ने कहा, ‘विशाल जनसंख्या वाला भारत दुनिया के किसी भी देश की तुलना में तेजी से आर्थिक विकास कर रहा है। इसकी प्राचीन संस्कृति है और इसका भविष्य उज्जवल है। इसलिए भारत वैश्विक महाशक्ति देशों की सूची में जगह पाने का हकदार है।’

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस दौरान दोनों देशों के संबंधों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, ‘हम भारत के साथ सभी क्षेत्रों में संबंध विकसित कर रहे हैं। समय के साथ हमारा रिश्ता मजबूत होता जा रहा है। भारतीय सेना में रूस निर्मित हथियार बड़ी संख्या में हैं। हम सिर्फ हथियार बेचते ही नहीं, बल्कि संयुक्त रूप से उनका निर्माण भी करते हैं।’ इसके उदाहरण के तौर पर ब्रह्मोस परियोजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘हम दोनों ने मिलकर भारत की सुरक्षा के लिए जमीन, पानी और हवा से इस्तेमाल होने वाली मिसाइल विकसित की है। यह आपसी विश्वास और सहयोग का प्रतीक है। हम इसे भविष्य में भी जारी रखेंगे।’

क्या होता है सुपरपावर देश?: अर्थव्यवस्था, सेना, भूगोल, जनसंख्या, संसाधन, सरकारी नीतियां और संस्कृति जैसे मुद्दों पर वैश्विक स्तर पर प्रभाव डालने वाले देशों को वैश्विक महाशक्ति राष्ट्र माना जाता है।

विशाल जनसंख्या वाला भारत दुनिया के किसी भी देश की तुलना में तेजी से आर्थिक विकास कर रहा है। इसकी प्राचीन संस्कृति है और इसका भविष्य उज्जवल है। इसलिए भारत वैश्विक महाशक्ति देशों की सूची में जगह पाने का हकदार है।
- व्लादिमीर पुतिन, रूस के राष्ट्रपति