स्पेनिश टेनिस स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल ने रविवार को रिकॉर्ड 13वीं बार फ्रेंच ओपन सिंगल्स खिताब जीत लिया है। इस जीत के साथ ही 34 वर्षीय के राफेल ने 20वें ग्रैंड स्लैम टाइटल पर कब्जा कर लिया है और अपने महान प्रतिद्वंद्वी रोजर फेडरर (39) की बराबरी पर आ गए हैं।   

पेरिस. रोलां गैरो के स्पेनिश टेनिस स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल ने रविवार को रिकॉर्ड 13वीं बार फ्रेंच ओपन सिंगल्स खिताब जीत लिया है। इस जीत के साथ ही 34 वर्षीय के राफेल ने 20वें ग्रैंड स्लैम टाइटल पर कब्जा कर लिया है और अपने महान प्रतिद्वंद्वी रोजर फेडरर (39) की बराबरी पर आ गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

राफेल नडाल ने फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच को सीधे सेटों में 6-0, 6-2, 7-5 से मात दी है। 18वें ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए उतरे जोकोविच नडाल से मुकाबले में अपनी भरपूर जोर आजमाइश के बाद भी जीत ना सके। दोनों के बीच ये मुकाबला 2 घंटे 41 मिनट तक चला।

दोनों खिलाड़ियों का फ्रेंच ओपन में 8वीं बार सामना हुआ जिसमें नडाल ने 7वीं बार जीत अपने नाम दर्ज की। ओवरऑल ग्रैंड स्लैम की बात करें तो दोनों के बीच यह 16वां मुकाबला था जिसमें नडाल ने 10वीं जीत हासिल की।

जोकोविच के नाम 17 ग्रैंड स्लैम खिताब

सर्बिया के जोकोविच ने अब तक 17 ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किए हैं। उन्होंने 3 यूएस ओपन, 8 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 5 विंबलडन और 1 फ्रेंच ओपन खिताब अपने नाम किया है।

सबसे ज्यादा पुरूष एकल ग्रैंड स्लैम टॉप-3 (ऑल टाइम)

1. रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड) 20 (ऑस्ट्रेलियन-6, फ्रेंच-1, विंबलडन-8, यूएस-5)

- राफेल नडाल (स्पेन) 20 (ऑस्ट्रेलियन-1, फ्रेंच-13, विंबलडन-2, यूएस-4)

2. नोवाक जोकोविच (सर्बिया ) 17 (ऑस्ट्रेलियन-8, फ्रेंच-1, विंबलडन-5, यूएस-3)

3. पीट सैम्प्रास (अमेरिका) 14 (ऑस्ट्रेलियन-2, फ्रेंच-0, विंबलडन-7, यूएस-5)

रोलां गैरो पर राफेल नडाल का ये 102 वां मैच था. यह उनकी रिकॉर्ड 100वीं जीत रही. यहां अब तक उन्होंने दो ही मुकाबले गंवाए हैं.

फ्रेंच ओपनः टॉप-3 विनर्स (ओपन एरा)

1. राफेल नडाल (स्पेन) 13 बार (2005, 2006, 2007, 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2017, 2018, 2019, 2020)

2. बी. बोर्ग (स्वीडन) 6 बार (1974, 1975, 1978, 1979, 1980, 1981)

3. मैट्स विलैंडर (स्वीडन) 3 बार (1982, 1985, 1988)