पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के झेलम क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना के रिटायर ब्रिगेडियर अमीर हमजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उनकी पत्नी और बेटी घायल हो गईं हैं। 

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना के रिटायर ब्रिगेडियर अमीर हमजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के झेलम क्षेत्र में लिल्ला इंटरचेंज पर हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार अज्ञात बंदूकधारियों ने उनपर हमला किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हमजा अपनी पत्नी और बेटी के साथ यात्रा कर रहे थे तभी उनपर हमला हुआ। हमलावरों ने हमजा की कार पर गोलीबारी की। उन्होंने कार रोकने या लूटने की कोशिश नहीं की। इसके चलते माना जा रहा है कि हमलावरों का लक्ष्य सिर्फ हत्या करना था। यह टारगेट किलिंग है।

Scroll to load tweet…

FIR में शामिल नहीं आतंकवाद संबंधी धाराएं

अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR में आतंकवाद से संबंधित धाराओं को शामिल नहीं किया गया है। पुलिस के हवाले से कहा गया है कि ब्लाइंड मर्डर केस मानकर इस मामले में जांच की जा रही है।

Scroll to load tweet…

आर्मी कैम्प पर हमले की रजी थी साजिश

रिपोर्ट्स के अनुसार रिटायर ब्रिगेडियर अमीर हमजा इमरजेंसी सर्विसेज एकेडमी 1122 के पूर्व डीजी थे। आरोप है कि वह जम्मू और कश्मीर के सुंजवान आर्मी कैम्प पर 2018 में हुए आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक थे। जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों पर यह हमला करने का शक है।

यह भी पढ़ें- टॉर्चर-हत्या और शव को कैसे ठिकाने लगाया, दर्शन संग पूरा क्राइम सीन रीक्रिएट करेगी पुलिस

10 फरवरी 2018 को हमला हुआ था। इसके चलते भारतीय सेना के 5 लोगों की मौत हुई थी। दो जूनियर कमीशंड ऑफिसर की जान गई थी। एक सैनिक के पिता मारे गए थे। हमले में 10 लोग घायल हुए थे, जिनमें 6 महिलाएं और बच्चे थे।

यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग सेवा शुरू, जानें टिकट फेयर और रूट मैप