Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर 550 ड्रोन और मिसाइलों से अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया। कीव और आस-पास के कई इलाकों में जोरदार धमाके सुनाई दिए। इसमें करीब 14 लोग घायल हो गए। यूक्रेन की वायु रक्षा ने कई ड्रोन मार गिराने का दावा किया है।

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया है। इस हमले में रूस ने 550 ड्रोन और मिसाइलों का से अटैक किया है। यूक्रेन की वायु सेना के मुताबिक, रूस ने 539 ड्रोन और 11 मिसाइलें दागीं, जिनमें से 268 ड्रोन और 2 मिसाइलों को यूक्रेन की वायु रक्षा ने मार गिराया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यूक्रेन की राजधानी कीव को बनाया निशाना 

यह हमला खास तौर पर कीव और आसपास के इलाकों को निशाना बनाकर किया गया। इस हमले में करीब 23 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 14 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्रेन के विदेश मंत्री ने कहा कि यह हमला उस बातचीत के तुरंत बाद हुआ है जो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई थी।

यह भी पढ़ें: गिरमिटियाओं समुदाय का इतिहास रचेगा नया अध्याय, PM नरेंद्र मोदी ने कर दिया ये बड़ा ऐलान

सिर्फ एक मिनट में दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध ने अब और भयानक मोड़ ले लिया है। रूस ने पहली बार यूक्रेन की राजधानी कीव पर इतने बड़े पैमाने पर हमला किया है। इस हमले में बैलिस्टिक मिसाइलों और सैकड़ों ड्रोन का इस्तेमाल हुआ, जिससे कीव में भूकंप जैसे झटके महसूस किए गए और शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पहली बार रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर इतनी बड़ी संख्या में मिसाइलें दागीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिर्फ एक मिनट में रूस ने कीव पर 10 बैलिस्टिक मिसाइलें छोड़ीं।

हमले के बाद पूरे शहर में भूकंप जैसे 13 झटके महसूस किए गए। धमाके इतने ज़ोरदार थे कि जमीन कांप उठी और आसमान में आग की लपटें और धुएं का गुबार छा गया। डर के मारे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। कई लोग बंकरों की ओर भागने लगे और पूरे शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।