रूस के मॉस्को में शुक्रवार (22 मार्च) को बड़े आतंकी हमले को अंजाम दिया गया। ये हमला मॉस्को में स्थित क्रोकस सिटी हॉल शॉपिंग मॉल और कॉन्सर्ट कॉम्प्लेक्स में किया गया।

रूस में आतंकी हमला। रूस के मॉस्को में शुक्रवार (22 मार्च) को बड़े आतंकी हमले को अंजाम दिया गया। ये हमला मॉस्को में स्थित क्रोकस सिटी हॉल शॉपिंग मॉल और कॉन्सर्ट कॉम्प्लेक्स में किया गया। इस हमले के दौरान 5 की संख्या में आतंकियों वर्दी पहने हुए हॉल में घुसकर लोगों पर गोलियों की बौछार कर दी, जिसकी वजह से अब तक 60 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 145 घायल हो चुके है। इस हमले के दौरान आतंकियों ने मॉल के अंदर घुसकर अंधाधुंध तरीके के फायरिंग की। उन्होंने सबसे पहले मॉल के सिक्योरिटी गार्ड को गोली मारी। इसके बाद अंदर घुसकर गेट को बंद करने के बाद लोगों पर ताबड़तोड़ तरीके से गोली चलानी शुरू कर दी। आतंकियों ने मॉल के अंदर बम भी फेंके, जिसे मॉल की छत गिर गई और भयानक आग की लपटों से घिर गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

रूसी अधिकारियों के मुताबिक मॉल के कॉन्सर्ट हॉल में 9500 लोगों के बैठने की क्षमता है और हमले के वक्त लगभग 6200 लोग मौजूद थे। हमले की वजह से मॉल में आग लग गई, जिसके बाद आग बुझाने के लिए और लोगों को बचाने के लिए हेलिकॉप्टर का भी इस्तेमा किया गया। हमले के बाद हमलावर मॉल से भाग भी गई, जिसकी तलाश रूसी पुलिस और सुरक्षा अधिकारी कर रहे हैं। 

इस हमले को मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने बड़ी त्रासदी बताया है। इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ने ली, जिसने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की पुष्टि की। हालांकि, ये अभी तक पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है कि इस हमले के पीछे किसका हाथ। ये आतंकी हमला ऐसे वक्त में किया गया है, जब रूस यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है और हाल ही में देश में हुए राष्ट्रपति चुनाव में व्लादिमीर पुतिन ने जीत हासिल कर फिर से अपनी सरकार बनाई है।

Scroll to load tweet…

मॉस्को में हवाई अड्डों रेलवे स्टेशनों में बढ़ी सुरक्षा

रूस के मॉस्को में हुए आतंकी हमले में करीब 115 अस्पताल में भर्ती है। इसमें 5 बच्चे भी शामिल है। इस आतंकी हमले को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब रूसी रॉक बैंड मॉल के अंदर बने कॉन्सर्ट हॉल में परफॉर्म करने वाला था। हमले के बाद रूसी अधिकारियों ने मॉस्को के हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और मेट्रो पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। मॉस्को के मेयर ने सभी सामूहिक समारोहों को रद्द कर दिया और थिएटर और संग्रहालय हफ्ते भर के लिए बंद कर दिया। इसके अलावा रूस के अन्य क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: भूटान के किंग ने पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री के लिए किया प्राइवेट डिनर होस्ट