रूस और उत्तर कोरिया ने एक-दूसरे पर हमला होने की स्थिति में एक-दूसरे की मदद करने का समझौता किया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उत्तर कोरिया की यात्रा पर हैं।

नई दिल्ली। उत्तर कोरिया और रूस ने बड़ा समझौता किया है। दोनों देशों ने तय किया है कि अगर किसी एक देश पर हमला होता है दो दूसरा देश भी खुद पर हमला मानेगा। हमला होने पर दोनों देश एक-दूसरे की मदद करेंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उत्तर कोरिया की यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ बैठक में इस साझेदारी पर साइन किया। व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस और उत्तर कोरिया ने एक-दूसरे पर हमला होने की स्थिति में एक-दूसरे की मदद करने का वचन दिया है। यह एक "अभूतपूर्व" नई साझेदारी है।

रूस और उत्तर कोरिया ने की नई रणनीतिक साझेदारी 

पुतिन 24 साल से रूस पर शासन कर रहे हैं। वह पहली बार उत्तर कोरिया गए हैं। इस अवसर पर हजारों उत्तर कोरियाई लोग "पुतिन का स्वागत है" के नारे लगाते हुए प्योंगयांग की सड़कों पर रूसी और उत्तर कोरियाई झंडे व फूलों के गुलदस्ते लहराते हुए खड़े थे।

रूस की सरकारी न्यूज सरकारी एजेंसी TASS के अनुसार, रूस और उत्तर कोरिया ने 1961, 2000 और 2001 में साइन किए गए पिछले समझौतों की जगह नई रणनीतिक साझेदारी पर हस्ताक्षर किए। बैठक के बाद पुतिन ने कहा, "आज साइन किए गए व्यापक साझेदारी समझौते में अन्य बातों के अलावा, किसी एक पक्ष के खिलाफ आक्रामकता की स्थिति में आपसी सहायता का प्रावधान भी शामिल है। यह समझौता राजनीतिक, व्यापार, निवेश, सांस्कृतिक क्षेत्र और सुरक्षा क्षेत्र को भी शामिल करता है।”

पुतिन ने किम को गिफ्ट किया ऑरस कार

उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग के मध्य में स्थित किम इल सुंग स्क्वायर में पुतिन का उनके समकक्ष किम जोंग उन ने स्वागत किया। जहां घुड़सवार सैनिक, सैन्यकर्मी और गुब्बारे पकड़े बच्चे मौजूद थे। इस दौरान दोनों नेताओं ने अपने-अपने अधिकारियों का परिचय कराया। इसके बाद वे रूसी राष्ट्रगान बजने पर एक साथ खड़े हुए। दोनों खुली छत वाली लिमोजिन में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए।

यह भी पढ़ें- कनाडाई संसद ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर को किया सम्मानित, 'मोमेंट ऑफ साइलेंस' मनाया

बाद में पुतिन ने किम को ऑरस कार दी। रूसी मीडिया के अनुसार दूसरी बार पुतिन ने किम को यह कार दिया है। पुतिन ने किम को एक चाय का सेट भी भेंट किया। किम की ओर से भी पुतिन को गिफ्ट दिए गए।

यह भी पढ़ें- व्लादिमीर पुतिन ने किम जोंग को गिफ्ट की ऑरस कार, खुद ड्राइव कर घुमाया, देखें वीडियो