Putin Assassination Attempt: मास्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कार में धमाका हुआ है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल। क्या ये हत्या की कोशिश थी? सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं।

Assassination Attempt On Vladimir Putin: रूस की राजधानी मास्को में स्थित FSB सीक्रेट सर्विस हेडक्वार्टर के उत्तर में लुब्यंका में एक कार में धमाका हुआ है। यह कार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की लिमोजिन (Aurus limousine) थी। इस घटना को लेकर कहा जा रहा है कि पुतिन की हत्या की कोशिश की गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया पर धमाके का एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें पुतिन के सुरक्षा बेड़े का हिस्सा बताई जा रही ऑरस लिमोजिन सड़क पर धमाके के साथ गिरती दिखाई दे रही है। आसपास खड़े लोग भाग रहे हैं।

पुतिन की 357,000 डॉलर की कार में लगी आग

UK टैब्लॉयड एक्सप्रेस के अनुसार पुतिन की इस कार की कीमत 357,000 डॉलर थी। वीडियो में आग लगने की जगह से लोगों को भागते हुए देखा जा सकता है। अग्निशमन दल आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे।

Scroll to load tweet…

वीडियो में कार से धुआं और आग निकलते देखा जा सकता है। दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। रिपोर्ट के अनुसार घटना के समय कार में लोग बैठे थे। यह नहीं बताया गया है कि कार में कौन से लोग बैठे थे। किसी के घायल होने की खबर नहीं है। कार में आग क्यों लगी इसका पता नहीं चला है।

पुतिन की सुरक्षा को लेकर बढ़ रही चिंता

रूस और यूक्रेन के बीच हो रही लड़ाई अहम पड़ाव पर है। इस बीच पुतिन की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। कुछ ही दिन पहले सुरक्षा अधिकारियों को मॉस्को के उस आयोजन स्थल के पास मैनहोल खोलते हुए देखा गया था जहां पुतिन को भाषण देना था। ऐसी बातें सामने आईं कि सुरक्षा अधिकारियों ने बमों की जांच के लिए मैनहोल खोला था।

वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा था जल्द मर जाएंगे पुतिन

बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने हाल ही में यह कहकर सुर्खियां बटोरीं कि पुतिन "जल्द ही मर जाएंगे"। पुतिन के गिरते स्वास्थ्य के बारे में चल रही अफवाहों का हवाला देते हुए जेलेंस्की ने यह बात कही थी। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन के साथ अपनी बैठक के बाद जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध केवल पुतिन की मृत्यु के साथ समाप्त होगा।