Condom Sales explode in russia : रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस एक साल में 600 मिलियन कंडोम का आयात करता है, जबकि यह उत्नादन महज 100 मिलियन ही करता है। पश्चिमी प्रतिबंधों का असर है कि इस मार्केट में भयंकर उछाल देखा गया है। पिछले 2 हफ्तों में यहां कंडोम की बिक्री में 170 की वृद्धि रही।   

मॉस्को। पश्चिमी प्रतिबंधों के कारण रूस में कंडोम की मांग (Codome sales explode) आसमान छू रही है। प्रमुख ब्रिटिश कंपनी रेकिट, ड्यूरेक्स (Durex Condom) और अन्य ब्रांडों का निर्माण रूस में होने के बाद भी यह हालात हैं। रूस के सबसे बड़े ऑनलाइन रिटेलर वाइल्डबेरीज में पिछले साल की तुलना में मार्च के पहले दो हफ्तों में कंडोम की बिक्री में 170 फीसदी का उछाल देखा गया। प्रमुख फार्मेसी चेन 36.6 की बिक्री में 26 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। कुल मिलाकर, एक साल पहले की तुलना में केमिस्ट कंडोम की खरीद के मूल्य में 32 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सुपर मार्केट की बिक्री में भी 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

कीमतें बढ़ने के कारण लोग ज्यादा कंडोम खरीद रहे
प्रीजर्वाटिव्नया सेक्स शॉप की को-ऑनर मालिक येसेनिया शमोनिना ने कहा - लोग भविष्य के लिए खरीदारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कीमतें बढ़ने के बाद भी लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। ब्रांड के हिसाब से उपभोक्ता को 50 प्रतिशत तक अधिक पैसे चुकाने पड़ रहे हैं। रूसी रूबल लगातार नीचे गिर रहा है, इसलिए कीमतों पर असर सबसे अघिक है। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से लगातार रूबल नीचे जार रहा है। कंडोम उद्योग के एक सूत्र ने कहा कि इसमें इस्लेमाल होने वाला लेटेक्स उन देशों से आता है, जिन्होंने रूस पर प्रतिबंध लागू नहीं किया है। लेकिन पश्चिमी मुद्राओं में खरीदारी के कारण यह महंगा पड़ रहा है। कंडोम की डिमांड इतनी अधिक बढ़ी कि पुतिन के उद्योग और व्यापार मंत्रालय को इस बात से इनकार करने के लिए मजबूर होना पड़ा कि यह समस्याएं लंबे समय तक चलेंगी। रूस ने लोगों को आश्वासन दिया कि थाईलैंड, भारत, दक्षिण कोरिया और चीन ने रशियन यूनियन को प्रोडक्ट्स की डिलीवरी बंद नहीं की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेन्युफैक्चरिंग से छह गुना अधिक कंडोम आयात करता है रूस
रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस एक साल में 600 मिलियन कंडोम का आयात करता है, जबकि यह उत्नादन महज 100 मिलियन ही करता है। रूस की रेकिट कंपनी 1,300 लोगों को रोजगार देती है और इससे मार्केट को सालाना करीब 400 मिलियन पाउंड मिलते हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा- हम स्थिति के हिसाब से काम कर रहे हैं। यहां रेकिट कंपनी का मार्केट पर 60 फीसदी तक कब्जा है। इसके ब्रांड ड्यूरेक्स, कॉन्टेक्स, हुसार आदि काफी प्रचलित हैं। रूसी उद्योग के मुताबिक रूस के कंडोम बाजार पर 95 फीसदी विदेशी कंपनियों का कब्जा है। रेकिट भी ब्रिटेन की कंपनी है। 

यह भी पढ़ेंयुद्ध ने घर छोड़ भटकने को किया मजबूर, यूक्रेन की एकचौथाई आबादी अब शरणार्थी, सबसे अधिक महिलाएं-बच्चे