रूस और यूक्रेन के बीच जंग (Russia Ukraine War) जारी है। इस बीच कई ऐसी घटनाएं सामने आ रहीं हैं, जिसमें सैन्य गाड़ियों ने सड़क पर चल रही कार को कुचल दिया। एक ऐसी ही घटना का खौफनाक वीडियो सामने आया है। 

कीव। रूस और यूक्रेन के बीच जंग (Russia Ukraine War) जारी है। शनिवार को रूसी सैनिकों का हमला तेज हो गया। यूक्रेन की राजधानी कीव में घमासान लड़ाई हो रही है। कीव की जिन सड़कों पर तीन दिन पहले तक कारों की भीड़ होती थी अब सन्नाटा पसरा है। कीव में कर्फ्यू लगा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस बीच सड़क पर इक्का-दुक्का कारें दिख रही हैं। सड़कों पर टैंक और अन्य बख्तरबंद गाड़ियां फर्राटा भर रहीं हैं। इस बीच कई ऐसी घटनाएं सामने आ रहीं हैं, जिसमें सैन्य गाड़ियों ने सड़क पर चल रही कार को कुचल दिया। एक ऐसी ही घटना का खौफनाक वीडियो सामने आया है। वीडियो को एक बहुमंजिला इमारत में मौजूद लोगों ने अपने कैमरे में कैद किया है। 

सैन्य वाहन ने जानबूझकर कार को कुचला
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए 25 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सैन्य वाहन तेज रफ्तार से सड़क पर दौड़ रहा है। इसी दौरान एक काले रंग की कार सामने से आती है। बख्तरबंद सैन्य वाहन चला रहा सैनिक जानबूझकर लेन बदलता है और कार को कुचल देता है। इस दौरान वह सड़क किनारे पहुंच जाता है। सैन्य वाहन चंद सेकंड के लिए रुकता है फिर एक बार और कार को रौंदते हुए पीछे हट जाता है। सैन्य वाहन को कार को कुचलते देख वीडियो बनाने वाले लोग बेहद डर जाते हैं और चीखने लगते हैं। 

यह भी पढ़ें- PM Modi ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से की बात, जानमाल के नुकसान पर जताया दुख, हिंसा बंद करने का किया आह्वान

Scroll to load tweet…


यह भी पढ़ें- रूस यूक्रेन जंग: रोमानिया से 219 भारतीयों को लेकर मुंबई पहुंचा Air India का विमान

क्या है मामला?
बता दें कि रूस ने गुरुवार को यूक्रेन पर हमला शुरू किया था। रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई का मुख्य कारण यूक्रेन का अमेरिकी नेतृत्व वाले सैन्य संगठन नाटो का सदस्य बनने की कोशिश है। यूक्रेन का नाटो और यूरोपिय यूनियन से करीबी संबंध है। रूस ने अमेरिका से इस बात की गारंटी की मांग की थी कि यूक्रेन को नाटो का सदस्य नहीं बनाया जाएगा, लेकिन अमेरिका ने इससे इनकार कर दिया। रूस यूक्रेन के नाटो सदस्य बनने को अपनी सुरक्षा के लिए संकट के रूप में देखता है।