यूक्रेन युद्ध में रूस की तरफ से लड़ रहे उत्तर कोरियाई सैनिकों की दास्तां चौंकाने वाली है। पकड़े जाने से बचने के लिए उन्हें आत्महत्या का आदेश दिया गया है।

वर्ल्ड डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच हो रही लड़ाई (Russia Ukraine War) में उत्तर कोरिया के सैनिक रूस की ओर से लड़ रहे हैं। ऐसे 300 सैनिकों के मारे जाने का दावा किया गया है। दक्षिण कोरिया के एक सांसद ने अपने देश की राष्ट्रीय खुफिया सेवा (NIS) का हवाला देते हुए कहा है कि उत्तर कोरिया ने अपने सैनिकों से पकड़े जाने से पहले खुद को मार डालने का आदेश दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्होंने दावा किया है कि यूक्रेन के खिलाफ लड़ रहे करीब 300 उत्तर कोरियाई सैनिक मारे गए हैं। इन सैनिकों को पकड़े जाने से बचने के लिए आत्महत्या करने का आदेश दिया गया है। उत्तर कोरिया के 2,700 सैनिक इस लड़ाई में घायल हुए हैं। ली ने दावा किया कि ये सैनिक उत्तर कोरिया के कुलीन स्टॉर्म कॉर्प्स से हैं। मारे गए सैनिकों के पास मिले मेमो से पता चला है कि उनपर उत्तर कोरियाई अधिकारियों ने पकड़े जाने से पहले आत्महत्या करने या खुद को धमाके में उड़ाने का दबाव डाला था।

पकड़े जाने पर सैनिक ने की ग्रेनेड विस्फोट की कोशिश

ली ने बताया कि हाल ही में एक उत्तर कोरियाई सैनिक को यूक्रेन में पकड़ लिया गया था। वह “जनरल किम जोंग उन” चिल्लाया और ग्रेनेड विस्फोट करने की कोशिश की। उसी समय यूक्रेन के सैनिकों ने उसे गोली मार दी थी। यूक्रेन में लड़ रहे कुछ सैनिकों को “माफी” दी गई थी या वे उत्तर कोरिया की सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल होना चाहते थे।

दरअसल, दक्षिण कोरिया ने दावा किया था कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने यूक्रेन से लड़ने में रूस की मदद करने के लिए 10,000 से अधिक सैनिक भेजे थे। रूस ने उत्तर कोरिया को परमाणु हथियारों और उपग्रह कार्यक्रमों के लिए रूसी तकनीकी दी है। इसके बदले उत्तर कोरिया ने उसे अपने सैनिक दिए हैं। दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी के अनुसार उत्तर कोरिया के सैनिकों के पास आधुनिक लड़ाकी की समझ की कमी है। उनका इस्तेमाल "तोप के चारे" के रूप में किया गया। इसके चलते वे बड़ी संख्या में हताहत हुए।

Scroll to load tweet…

यूक्रेन ने उत्तर कोरिया के दो सैनिकों को, जेलेंस्की ने जारी किया पूछताछ का वीडियो

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि उत्तर कोरिया के दो सैनिकों को पकड़ा गया है। उन्होंने पूछताछ का वीडियो एक्स पर जारी किया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन रूस में बंदी बनाए गए यूक्रेनी सैनिकों के बदले में किम जोंग उन के सैनिकों को सौंपने को तैयार है।

उन्होंने पोस्ट किया, "यह केवल समय की बात है कि हमारे सैनिक दूसरों को पकड़ने में सफल होंगे। दुनिया में इस बात पर कोई संदेह नहीं रहना चाहिए कि रूसी सेना उत्तर कोरिया से सैन्य सहायता पर निर्भर है।"