रूस ने यूक्रेन पर 75 मिसाइलें दागी हैं।  धमाका इतना तेज था कि राजधानी कीव दहल गई। बम धमाकों में 8 लोगों मारे गए हैं और 24 घायल हुए हैं। धमाके के चलते कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए। 

कीव। यूक्रेन के साथ चल रही लड़ाई (Russia Ukraine War) को रूस ने तेज कर दिया है। सोमवार को रूस ने यूक्रेन पर 75 मिसाइलें दागी। राजधानी कीव पर भी मिसाइलों से हमला किया गया। मिसाइलों से हुआ धमाका इतना तेज था कि कीव दहल गई। धमाके के चलते कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए। बम धमाकों में 8 लोग मारे गए और 24 घायल हुए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कीव और अन्य शहरों के लोगों से बंकरों में रहने के लिए कहा गया है। बिजली की सप्लाई काट दी गई है। एक ब्रिज पर हुआ मिसाइल अटैक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह मिसाइल लगते ही धमाका होता है और आग का गोला आसमान की ओर उठता है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की के ऑफिस पर भी मिसाइल दागा गया है।

यूक्रेन सरकार ने कहा- बंकरों में रहें लोग
यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के उप प्रमुख काइरिलो त्यमोशेंको ने कहा कि लोगों से बंकरों में रहने को कहा गया है। कीव में हमले की शुरुआत सोमवार सुबह 8:15 बजे हुई। कीव में कम से कम पांच धमाकों की आवाज सुनी गई। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने सोशल मीडिया पर कहा कि राजधानी के केंद्र में कई विस्फोट हुए हैं। रूसी हमलों में यूक्रेन के ऊर्जा से जुड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया है। हमले के बाद कई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए। इनमें धमाके के बाद काला धुंआ उठता दिखाई दे रहा है।

कीव पर रूस का आखिरी हमला 26 जून को हुआ था। एक दिन पहले मास्को ने क्रीमिया को रूस से जोड़ने वाले पुल पर हुए विस्फोट के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया था। इस धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई थी। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्रीमिया में हुए हमले को आतंकी हमला बताया था। 

यूक्रेन के लोगों को मिटा देना चाहता है रूस: जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि यूक्रेन के कई शहरों पर हमले हुए हैं। हमले में बहुत से लोग मार गए हैं और घायल हुए हैं। लोग बंकरों में रहें। रूस यूक्रेन के लोगों को धरती से मिला देना चाहता है। रूस यूक्रेन के शांतिपूर्ण लोगों पर बेरहम हमले कर रहा है।