रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन (Russia Ukraine War) की सेना से कहा है कि वह सत्ता अपने हाथ में ले। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के नाजी आतंकियों जैसा बर्ताव कर रहे हैं।

मास्को। रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई (Russia Ukraine War) दूसरे दिन जारी है। रूसी सैनिक यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंच गए हैं। कीव के एयरपोर्ट पर रूसी सैनिकों ने कब्जा कर लिया है। रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले को लेकर अमेरिका के नेतृत्व वाले सैन्य संगठन नाटो की बैठक हो रही है। इस बीच शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (Vladimir Putin) ने रूस के सुरक्षा परिषद के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने राष्ट्र को संबोधित किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

व्लादिमिर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन के नाजी आतंकियों जैसा बर्ताव कर रहे हैं। उन्होंने यूक्रेन की सेना से बातचीत के लिए आगे आने को कहा। उन्होंने यूक्रेन की सेना से सत्ता अपने हाथ में ले लेने को कहा। पुतिन ने कहा कि वह यूक्रेन पर कब्जा नहीं करना चाहते। यूक्रेन को परमाणु शक्ति संपन्न नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि यूक्रेन नागरिकों को निशाना बना रहा है। आम लोगों को ढाल की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। 

नाटो ने लाल रेखा पार कर ली
पुतिन ने कहा कि नाटो ने लाल रेखा पार कर ली है। उन्होंने कहा कि रूस बातचीत के लिए तैयार है। हम मिंस्क समझौते के अनुसार बातचीत के लिए तैयार हैं। इसके लिए प्रतिनिधिमंडल भेजने को तैयार हैं। बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को बातचीत का न्योता भेजा था। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि बातचीत तभी हो सकती है जब यूक्रेन सरेंडर कर दे।

यह भी पढ़ें- Ukraine update news : बम शेल्टर में रुकीं यूक्रेन की सांसद ने भारत से मांगी मेडिकल और पॉलिटिकल मदद

क्या है मामला?
बता दें कि रूस ने गुरुवार को यूक्रेन पर हमला कर दिया था। शुक्रवार को हमला और अधिक तेज हो गया। रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई का मुख्य कारण यूक्रेन का अमेरिकी नेतृत्व वाले सैन्य संगठन नाटो का सदस्य बनने की कोशिश है। यूक्रेन का नाटो और यूरोपिय यूनियन से करीबी संबंध है। रूस ने अमेरिका से इस बात की गारंटी की मांग की थी कि यूक्रेन को नाटो का सदस्य नहीं बनाया जाएगा, लेकिन अमेरिका ने इससे इनकार कर दिया। रूस यूक्रेन के नाटो सदस्य बनने को अपनी सुरक्षा के लिए संकट के रूप में देखता है।

यह भी पढ़ें- रूस यूक्रेन जंग: रूसी टैंक ने कुचलकर कार को किया चकनाचूर, किस्मत से अंदर सवार बुजुर्ग की बची जान