देश के उत्तर पश्चिम में एक विपक्षी गढ़ पर सीरियाई शासन के सहयोगी रूस के हवाई हमले में शनिवार को एक ही परिवार के चार सदस्य सहित पांच नागरिक मारे गए

बाला: देश के उत्तर पश्चिम में एक विपक्षी गढ़ पर सीरियाई शासन के सहयोगी रूस के हवाई हमले में शनिवार को एक ही परिवार के चार सदस्य सहित पांच नागरिक मारे गए। ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने बताया कि जिहादियों के कब्जे वाले इदलिब क्षेत्र में शुक्रवार को आधी रात को हुए हमले में मारे गए लोगों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ब्रिटेन सहित निगरानी समूह के प्रमुख रमी अब्देल रहमान ने कहा, ‘‘एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और उनकी दो बच्चियां हमले में मारे गए लोगों में शामिल हैं।’’

इदलिब प्रांत का एक बड़ा हिस्सा जिहादियों का गढ़ है। यहां करीब 30 लाख लोगों का घर है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)