रूस में विपक्ष के नेता एलेक्सी नवलनी की मौत हो गई है। वह जेल में बंद थे। उनकी मौत जेल के अंदर हुई है। वह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचक थे। 

मॉस्को। रूस के एक जेल में बंद विपक्ष के नेता एलेक्सी नवलनी की मौत हो गई है। वह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना करते थे। नवलनी की मौत जेल में हुई। उनकी मौत की वजह के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ लोग इस मौत को राजनीतिक हत्या बता रहे हैं और इसके लिए व्लादिमीर पुतिन को जिम्मेदार कह रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

रूस की जेल सेवा ने एलेक्सी नवलनी की मौत की जानकारी दी है। 47 साल के नवलनी पुतिन के सबसे प्रमुख आलोचकों में से एक थे। उन्हें आर्कटिक सर्कल के उत्तर में लगभग 40 मील की दूरी पर स्थित एक जेल में रखा गया था। वह 19 साल की सजा काट रहे थे।

पुतिन के जिंदा रहते रिहा होने की नहीं थी उम्मीद

एलेक्सी नवलनी को चरमपंथ और धोखाधड़ी के एक मामले में 30 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। नवलनी ने कहा था कि उन्होंने 2010 में क्रेमलिन विरोधी विपक्षी आंदोलन का नेतृत्व किया था, जिसके चलते उन्हें चरमपंथ और धोखाधड़ी के मामले में जेल में डाला गया। पुतिन के जिंदा रहते उनके जेल से बाहर आने की कम उम्मीद थी।

सरकारी भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाया था अभियान

नवलनी ने रूस में 2011-12 के दौरान विरोध प्रदर्शन को नेतृत्व किया था। उन्होंने चुनावी धोखाधड़ी और सरकारी भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाया था। नवलनी ने 2013 में मॉस्को मेयर चुनाव में 27% वोट हासिल किया था। इस चुनाव की निष्पक्षता और पारदर्शिता की कमी के लिए आलोचना की गई थी।

यह भी पढ़ें- Russia: जल्द ही र्कीतिमान रचेगा रूस! कैंसर की वैक्सीन बनाने के करीब पहुंचा देश, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दी जानकारी

रूस की एफएसबी सुरक्षा सेवा द्वारा 2020 में नवलनी को संदिग्ध नोविचोक जहर दिया गया था। इससे वे कोमा में चले गए थे। जर्मनी में इलाज के बाद वह ठीक हुए। वह जनवरी 2021 में रूस लौटे थे। इसके बाद उन्हें पैरोल शर्तों का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया था।

यह भी पढ़ें- Quad Bill: अमेरिकी सदन ने पारित किया क्वाड बिल, जानें क्यों पड़ी इसकी जरूरत?