रूसी अधिकारियों ने मॉस्को हमले में जिम्मेदार 5 लोगों में से 2 को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने आरोपियों को रूस के ब्रांस्क क्षेत्र में कार का पीछा करते हुए पकड़ा।

रूसी आतंकी हमला। रूसी अधिकारियों ने मॉस्को हमले में जिम्मेदार 5 लोगों में से 2 को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने आरोपियों को रूस के ब्रांस्क क्षेत्र में कार का पीछा करते हुए पकड़ा। इसके अलावा बाकी के संदिग्ध हमलावर पास के जंगल में भाग गए और उनकी तलाश की जा रही है। इससे पहले मॉस्को कॉन्सर्ट हॉल में 5 बंदूकधारियों द्वारा की गई गोलीबारी में 60 से अधिक लोग मारे गए और लगभग 145 अन्य घायल हो गए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें कि इस्लामिक स्टेट समूह ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उसके लड़ाकों ने मॉस्को के बाहरी इलाके में एक बड़ी सभा पर हमला किया। इसके बाद वो सुरक्षित रूप से अपने ठिकानों पर लौट आए"। camouflage वर्दी पहने हमलावर इमारत में घुसे गोलीबारी की और आग लगाने वाले बम फेंके। वीडियो में हॉल से आग की लपटें और काले धुएं की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। आग बुझाने के प्रयासों में तीन हेलीकॉप्टर शामिल थे, जिन्होंने विशाल कॉन्सर्ट हॉल पर पानी गिराया, जिसमें कई हजार लोग बैठ सकते हैं।

Scroll to load tweet…

ये भी पढ़ें: काश अमेरिका की बात मान लेता रूस, तब नहीं होती ऐसी दुर्दशा, जानें आतंकी हमलों के पहले US ने क्या दी थी चेतावनी?