Vladimir Putin: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द भारत की यात्रा कर सकते हैं। रूस की यात्रा पर गए भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने यह जानकारी दी है। पुतिन की भारत यात्रा पर दुनियाभर की नजर होगी। 

Vladimir Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द भारत आ सकते हैं। उनकी यात्रा का डेट लगभग तय हो गया है। रूस की यात्रा पर गए भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने गुरुवार को यह जानकारी मॉस्को में दी। पुतिन की भारत यात्रा पर पूरी दुनिया की नजर होगी। वह ऐसे समय भारत आ रहे हैं जब अमेरिका ने रूसी तेल खरीद रोकने के चलते भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चीन में मिल सकते हैं नरेंद्र मोदी और व्लादिमीर पुतिन 

31 अगस्त से 1 सितंबर तक चीन में SCO का शिखर सम्मेलन होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें शामिल होने जाएंगे। उम्मीद है कि व्लादिमीर पुतिन भी आएं। ऐसा होता है तो 31 अगस्त से 1 सितंबर के बीच नरेंद्र मोदी और व्लादिमीर पुतिन के बीच मुलाकात हो सकती है। इस सम्मेलन के दौरान नरेंद्र मोदी की मुलाकात चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी हो सकती है। अमेरिका ने रूस से तेल खरीद के चलते चीन पर भी टैरिफ लगाया है।

क्या Su-57 खरीद पर होगी बात?

भारत और रूस के रक्षा संबंध बेहद मजबूत रहे हैं। भारत को पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान की जरूरत है। रूस ने पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट Su-57 भारत को ऑफर किया है। अमेरिका ने F-35 के लिए प्रस्ताव दिया था। रूसी तेल को लेकर अमेरिका ने जिस तरह भारत के खिलाफ टैरिफ लगाया है इससे जानकारों को संदेह है कि भारत F-35 की खरीद के लेकर जल्द फैसला करेगा। ऐसे में सबकी नजर होगी कि पुतिन के साथ क्या Su-57 खरीद को लेकर नरेंद्र मोदी की बात होती है।

यह भी पढ़ें- भारत पर 50% टैरिफ क्यों? चीन के साथ दोस्ती का ढोंग कर रहे ट्रंप को एक अमेरिकी ने किया एक्सपोज

क्यों खास है Su-57?

Su-57 पांचवीं पीढ़ी का रूसी लड़ाकू विमान है। दो इंजन वाला यह विमान 2469 km/h की रफ्तार से उड़ान भर सकता है। इसका रेंज 3500 किलोमीटर है। Su-57 में मिसाइल रखने के लिए इंटरनल वेपन वे है। रूस ने ऑफर दिया है कि भारत चाहे तो इसका निर्माण इंडिया में हो सकता है। रूस के साथ ऐसा सहयोग नया नहीं है। भारत पहले से बड़ी संख्या में रूसी लड़ाकू विमान इस्तेमाल कर रहा है। सुखोई 30 एमकेआई विमान रूस से लाइलेंस लेकर भारत में बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें- ट्रंप के टैरिफ से भारत को झटका, इन सेक्टरों को हो सकता है भारी नुकसान