रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नाटो को चेतावनी दी है कि अगर उसने यूक्रेन में अपने सैनिक भेजे तो परमाणु युद्ध शुरू हो जाएगा। 

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को परमाणु युद्ध की चेतावनी दी। पुतिन ने कहा कि अगर नाटो के देश यूक्रेन में अपने सैनिक भेजते हैं तो परमाणु युद्ध शुरू हो सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुतिन ने कहा कि फिनलैंड और स्वीडन नाटो में शामिल हुए हैं। इसे देखते हुए रूस को अपने पश्चिमी सैन्य जिले को मजबूत करना होगा। रूसी संसद में पुतिन ने कहा कि रूस अपने आंतरिक मामलों में कोई दखलअंदाजी की इजाजत नहीं देगा। अगर कोई रूस पर आक्रमण करने की कोशिश करता है तो उसे इसके गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। यह दूसरे विश्वयुद्ध से भी भयानक होगा। रूस के पास अब ऐसे हथियार हैं जो दुश्मन के इलाके पर निशाना साध सकते हैं।

रूस की सेना की क्षमता बढ़ी

पुतिन ने कहा कि रूस के अधिकांश लोग 'विशेष सैन्य अभियान' का समर्थन करते हैं। सेना की जंग लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ गई है। बता दें कि रूस की संसद में पुतिन ने यह भाषण चुनाव से दो सप्ताह पहले दिया है। चुनाव में पुतिन के जीतने की पूरी उम्मीद है। रूस में दो दशक से अधिक समय से पुतिन सत्ता में है। मार्च में चुनाव जीतने के बाद वह आगले छह साल के लिए राष्ट्रपति पद पर बने रहेंगे।

रूस-यूक्रेन युद्ध के बारे में पुतिन ने कहा कि आज हमारी मातृभूमि अपनी संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा कर रही है। रूस डोनबास और नोवोरोसिया (यूक्रेन के क्षेत्र जिस पर रूस कब्जा करने का दावा करता है) में अपने साथी देशवासियों के जीवन की रक्षा कर रहा है।

यह भी पढ़ें- भारत ने यूएन में पाक को चेताया, कहा- पूरे देश को आतंकियों को पनाहघर बना रखा है और हम पर टिप्पणी कर रहे

पश्चिमी देश कर रहे रूस को भीतर से कमजोर करने की कोशिश

पुतिन ने आरोप लगाया कि पश्चिमी देश रूस को भीतर से कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। अमेरिका रूस को रणनीतिक हार देने की कोशिश कर रहा है। पुतिन ने कहा, “हम समझते हैं कि पश्चिम हमें हथियारों की होड़ में घसीटने की कोशिश कर रहा है। वे हमें नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। उस चाल को दोहराने की कोशिश कर रहे हैं जिसे वे 1980 के दशक में सोवियत संघ के साथ सफल रहे थे।”

यह भी पढ़ें- सच होती दिख रही वर्ष 2024 के लिए बाबा वेंगा की दो भविष्याणी, जानें क्या हैं ये