अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारत सहित कई देश जैसे चीन और जापान को ज़ेनोफोबिक कहा था। उनका कहने का मतलब था कि भारत जैसे देश अप्रवासियों का स्वागत नहीं करते हैं।

S Jaishankar On Joe Biden: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारत सहित कई देश जैसे चीन और जापान को ज़ेनोफोबिक कहा था। उनका कहने का मतलब था कि भारत जैसे देश अप्रवासियों का स्वागत नहीं करते हैं। इसके अलावा बाइडेन ने भारत पर आरोप लगाया कि भारत की अर्थव्यवस्था लड़खड़ा रही है और अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है, जबकि अमेरिकी अर्थव्यवस्था बढ़ रही है। इस पर देश के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पलटवार करते हुए उनके कहे गए बातों को खारिज कर दिया। विदेश मंत्री ने इकोनॉमिक टाइम्स से बात करते हुए कहा कि भारत हमेशा विविध समाजों के लोगों के लिए खुला और स्वागत करने वाला रहा है। इसके अलावा उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारी अर्थव्यवस्था लड़खड़ा नहीं रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एस जयशंकर द्वारा अर्थव्यवस्था को लेकर दिए गए बयान इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि भारत पिछले कुछ वर्षों से दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था रहा है, जबकि पिछले साल पांचवीं सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था भी बन गया। उन्होंने कहा कि भारत दशक के अंत से पहले दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर भी अग्रसर है।

भारत समेत चीन और जापान पर लगाए आरोप

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने वाशिंगटन में बीते 2 मई को एक फंड राइजिंग प्रोग्राम में कहा था कि हमारी अर्थव्यवस्था बढ़ने का एक कारण आप और कई अन्य लोग हैं,क्योंकि हम अप्रवासियों का स्वागत करते हैं।चीन आर्थिक रूप से इतनी बुरी तरह रुका हुआ है? जापान को परेशानी क्यों हो रही है? भारत को क्यों परेशानी हो रही है? क्योंकि वे अप्रवासी नहीं चाहते।

ये भी पढ़ें: Watch Video: कश्मीर को लेकर पाकिस्तानी बच्चे के मन में भरा जहर, गैर-मुसलमानों को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात