Saudi Arabia labor law 2025: सऊदी अरब में गर्भवती महिलाओं को प्रसूति अवकाश न देने पर 1000 रियाल जुर्माना। श्रम कानूनों में कई बदलाव हुए हैं, उल्लंघन पर सज़ा बढ़ी है। मानव संसाधन मंत्रालय ने नियम सख्त किए हैं।

Saudi Arabia New Labor Penalties: सऊदी अरब में अगर किसी गर्भवती महिला कर्मचारी को उसकी कानूनी छुट्टी नहीं दी जाती है, तो 1000 रियाल का जुर्माना लगाया जाएगा। नए नियमों में श्रम कानूनों के उल्लंघन और दंड के बारे में चेतावनी दी गई है। मौजूदा उल्लंघनों के लिए सजा भी कड़ी कर दी गई है। मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय ने ये बदलाव किए हैं। 

मंत्रालय द्वारा मांगी गई वित्तीय गारंटी न देना, बिना अनुमति के काम करना, मंत्रालय के सिस्टम में कर्मचारियों की जानकारी दर्ज न करवाना, अनुबंध में कर्मचारियों के अधिकारों का उल्लेख न करना, आपात स्थिति से निपटने की योजना का अभाव, लाइसेंस किसी और को ट्रांसफर करना या इस्तेमाल करने देना, ये सब कानून का उल्लंघन माना जाएगा। 

ये बदलाव उल्लंघनों को स्पष्ट और सटीक रूप से परिभाषित करने, कानूनों को एकरूप बनाने, दिशानिर्देशों में और स्पष्टता लाने, और कर्मचारियों व संस्थानों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए किए गए हैं।