कहते हैं कि खाली दिमाग शैतान का! पाकिस्तान के इस शख्स को फालतू बैठे न जाने क्या सूझा कि वो भूत का मुखौटा(Ghost Mask) पहनकर लोगों को डराने निकल गया। फिर क्या हुआ; आप खुद पढ़िए...

पेशावर. अगर आदमी के पास कोई काम नहीं हो, तो उसे खुरापात सूझती है। इस शख्स को भी ऐसी ही सनक चढ़ी। वो भूत वाला मास्क(Ghost Mask) पहनकर बाहर निकला और लोगों को डराने लगा। कुछ लोगों ने उसे प्यार से समझाया और कुछ ने ठुकाई कर दी। लेकिन वो नहीं माना। आखिरकार बात पुलिस तक पहुंची और और इस भूत के दीवाने को सलाखों के पीछे जाना पड़ा। यह और बात है कि बाद में उसे अपनी इस हरकत पर पछतावा होता रहा। 

लोगों को कांपते देखकर मजे ले रहा था
पेशावर पुलिस को किसी ने खबर दी थी कि एक शख्स भूत का मुखौटा पहनकर लोगों को डरा रहा है। कई लोग सचमुच इतने डर गए कि कांपने लगे। यह शख्स अचानक लोगों को सामने आ जाता था। इससे लोग घबरा जाते थे। अगर किसी का हार्ट फेल हो जाता तो? हालांकि ऐसा होने से पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उस पर केस दर्ज करके हवालात में ठूंस दिया। हालांकि पुलिस के सामने शख्स की सारी 'भूतियागीरी' उतर गई।

pic.twitter.com/eYEe5YIaQE

Scroll to load tweet…

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
 इस शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वो सलाखों के पीछे नजर आ रहा है। अपनी इस हरकत पर उसे शर्मिंदगी हो रही है। लेकिन कहते हैं कि अब पछताए क्या, जब चिड़िया चुन गई खेत। यानी अब उस पर इस शरारत के लिए केस चलेगा।

खुरापात में एक नंबर हैं पाकिस्तानी
पाकिस्तान से ऐसे कई वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें उनकी खुरापात दिखती है। पिछले दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें कुछ बच्चे अजीब खेल में मग्न थे। एक लड़का दूसरे लड़के की टांगों के बीच से निकल रहा था, जबकि समीप खड़े दो लड़के उसे मजाक-मजाक में मार रहे थे। यह वीडियो आईपीएस रुपिन शर्मा ने अपने twitter हैंडल पर शेयर किया था। इसमें उन्होंने लिखा-पाकिस्तान में ग्रामीण ओलंपिक 2021 (Rural Olympics 2021 in Pakistan)। यह वीडियो 15 सेकंड का है।

pic.twitter.com/7CDiPRZexi

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें
खतरनाक ज्वालामुखियों के देश इंडोनेशिया की चौंकाने वाली तस्वीर, जीवन को यूं कंकाल में बदल देता है खौलता लावा
एक शख्स अनजान कब्र पर रोज चढ़ाता था फूल, जब उसे पता चला कि अंदर कौन दफन है तो उसके होश उड़ गए
भूत भगाने के लिए डॉक्टर ने गर्लफ्रेंड को लगाए 100 इंजेक्शन, फिर ऐसी क्रूरता की कि वीडियो देख जज भी दंग रह गए
और किसी lover की तरह ये लड़का तालिबानी लड़ाके को Kiss करने लगा; अफगानिस्तान के कुछ चौंकाने वाले Videos