मिस्र के मीडिया का कहना है कि एक पुलिसकर्मी ने एक पर्यटक स्थल पर गोलीबारी की है।

Gunfire in Egypt: मिस्र में रविवार को एक पर्यटक स्थल पर गोलीबारी हुई। कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी द्वारा की गई गोलीबारी में दो इजरायली पर्यटकों व एक मिस्रवासी की मौत हो गई है। गोलीबारी की वजह स्पष्ट नहीं है। आरोपी पुलिसवाले को अरेस्ट कर लिया गया है। इस हत्याकांड के बाद इजरायल ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मिस्र में पुलिसवाले द्वारा गोली मारकर एक स्थानीय और दो इजरायली व्यक्तियों की हत्या के बाद इजरायल ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी किया है। इज़राइल की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने कहा कि उसके नागरिकों को मिस्र में हमले की पृष्ठभूमि में विशेष रूप से मध्य पूर्व में विदेश यात्रा नहीं करने पर विचार करना चाहिए। सिक्योरिटी काउंसिल ने कहा कि मिस्र में पहले से मौजूद विजिटर्स को जितनी जल्दी हो सके छोड़ देना चाहिए।

अलेक्जेंड्रिया में पुलिसवाले ने निजी हथियार से की हत्या

स्टेट एफिलिएटेड प्राइवेट टेलीविजन चैनल एक्स्ट्रा न्यूज ने सिक्योरिटी सोर्सस के हवाले से बताया कि पुलिसकर्मी ने अपने निजी हथियार का इस्तेमाल करते हुए अलेक्जेंड्रिया घूम रहे एक इजरायली टूरिस्ट ग्रुप पर अचानक हमला बोल दिया और गोली चला दी। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। आरोपी पुलिसकर्मी को तत्काल अरेस्ट कर लिया गया है। इजरायली विदेश मंत्रालय ने मौतों की पुष्टि करते हुए कहा कि रविवार की सुबह मिस्र के अलेक्जेंड्रिया में इजरायली पर्यटकों की यात्रा के दौरान एक स्थानीय व्यक्ति ने उन पर गोली मारकर दो इजरायली नागरिकों और उनके मिस्र गाइड की हत्या कर दी। घायल एक अन्य इजरायली की हालत सामान्य है।