ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में स्थित वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन मॉल में चाकूबाजी और गोलीबारी के कारण हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस का अभियान जारी है। हालांकि घटना के पीछे कौन लोग है इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। 

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन मॉल में भरी दोपहर फायरिंग से हड़कंप मच गया है। मॉल के अंदर फायरिंग के साथ चाकूबाजी की घटना भी हुई है जिसमें 8 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। मॉल में फायरिंग की घटना पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और कॉम्प्लेक्स को घेर लिया गया है। हमलावर कौन हैं अभी इस बारे में पता नहीं चल सका है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चार लोगों की ले ली जान
नशे में धुत इस हमलावर ने चाकू लेकर लोगों को दौड़कार उनपर जानलेवा हमले करने शूरू कर दिए। अचानक व्यक्ति के बिना कारण हमला मॉल में हड़कंप मच गया। लोग भी कुछ समझ नहीं पा रहे थे। इस दौरान हमलावर ने बचने के लिए मॉल में भाग रहे लोगों को दौड़ाकर चाकू मारे। चाकू के हमले में चार लोगों की जान चली लगी।

मॉल में गोलीबारी की घटना से हड़कंप
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि मॉल के भीतर से गोलीबारी की तेज आवाजें आ रहीं थीं। अंदर से कुछ लोग चाकू लेकर हमले करते भी दिखे थे। करीब चार लोगों पर चाकू से भी हमले किए गए हैं जबकि तीन-चार अन्य लोगों भी अफरातफरी में घायल हो गए हैं। तकरीबन चार लोगों पर चाकू से हमला किया गया। घटना को बाद भीड़ भी इधर-उधर भागती नजर आई थी। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ एम्बुलेंस भी मौजूद है। पुलिस लोगों को अस्पताल पहुंचा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है।