भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ISS से वापस धरती पर लौट आए हैं। SpaceX Dragon में सवार होकर 15 जुलाई को दोपहर 3 बजे प्रशांत महासागर में उतरे। Axiom Space ने ऐतिहासिक पल का लाइव प्रसारण किया। 

Shubhanshu Shukla Return: भारतीय अंतरिक्ष यात्री और इंडियन एयरफोर्स में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला धरती पर वापस लौट आए हैं। 14 जुलाई को उनका अंतरिक्षयान ISS (अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन) से अलग हुआ और धरती की ओर बढ़ा। अंतरिक्षयान 15 जुलाई को दोपहर करीब 3:00 बजे पृथ्वी पर उतरा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कहां देखी गई शुभांशु शुक्ला की वापसी लाइव?

शुभांशु शुक्ला Axiom-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष में गए थे। वह SpaceX Dragon spacecraft में सवार होकर अपने साथी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ लौटे। यह यान अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया के तट से दूर प्रशांत महासागर में उतरा। 

Scroll to load tweet…

Axiom Space द्वारा इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। लोगों ने इसे Axiom Space से आधिकारिक X हैंडल @Axiom_Space पर देखा। 

Scroll to load tweet…