विदेशी मुद्रा की कमी से जूझ रहे श्रीलंका के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। यहां स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है, जबकि ऑफिसों में कामकाज वर्क‌‌‌ फ्राॅम होम कर दिया गया है। 

नई दिल्ली। श्रीलंका में हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे। स्थिति लगातार बद्तर होती जा रही है। लोग खाने के साथ-साथ दूसरे आवश्यक वस्तुओं और ईंधन के लिए तरस रहे हैं। बीते सोमवार को श्रीलंकाई सरकार ने आदेश जारी कर दिया कि आगामी 10 जुलाई तक आम नागरिकों को ईंधन नहीं मिलेगा। यह अवधि आगे भी जारी रह सकती है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

श्रीलंकाई सरकार ने अपनी घोषणा में कहा कि देश में अब अगले आदेश तक आम आदमी को ईंधन की आपूर्ति नहीं की जाएगी। खासकर, पेट्रोल-डीजल को सरकार अपने इस्तेमाल के लिए रखेगी। श्रीलंका सरकार के प्रवक्ता बांदुला गुनावर्दना ने कहा कि अब अगले आदेश तक पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति आम नागरिकों को नहीं की जाएगी। यह सिर्फ आवश्यक सेवाओं के लिए और सरकारी कामकाज के लिए ही उपलब्ध रहेगा। 

हालात नहीं सुधरे तो समय-सीमा और आगे बढ़ाई जा सकती है 
सरकारी प्रवक्ता बांदुला गुनावर्दना ने बताया कि आवश्यक सेवाओं में जिन चीजों को रखा गया है उनमें स्वास्थ्य सेवाएं, कानून-व्यवस्था, पोत, एयरपोर्ट, भोजन और कृषि सेवाओं से जुड़े क्षेत्र शामिल हैं। यह नई व्यवस्था सोमवार -मंगलवार की रात से जारी होगी और अगले आदेश तक बनी रहेगी। फिलहाल, 10 जुलाई तक के लिए पहला चरण निर्धारित किया गया है। अगर हालात नहीं सुधरे तो यह आदेश आगे के लिए भी बढ़ाया जा सकता है। 

1948 में मिली आजादी के बाद से पहली बार हालात इतने खराब 
बांदुला गुनावर्दना ने कहा कि देश में सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। वहीं, ऑफिसों में कामकाज वर्क फ्रॉम होम होगा। बता दें कि करीब सवा दो करोड़ आबादी वाले इस देश की हालत 1948 में मिली आजादी के बाद पहली बार इतनी अधिक खराब हुई है कि लोगों को भूखों मरने की नौबत आ गई है। ईंधन के लिए लोगों को कई-कई दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। देश में विदेशी पूंजी निवेश और भंडार में कमी की वजह से श्रीलंका सरकार आवश्यक वस्तुओं जैसे कि- ईंधन, दवा, भोजन सामग्री और दूसरी अन्य जरूरी वस्तुओं का आयात नहीं कर पा रही है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

ये मॉडल नहीं ड्राइवर है, 3 करोड़ की ट्रक में सड़क पर निकलती है तब देखिए इसका ग्लैमरस अंदाज 

महिला सोची प्रेग्नेंट है, 9 महीने इंतजार करती रही, डॉक्टर ने जांच कर बताया- बच्चा नहीं कुछ और है

बच्चों को सड़क पार कराने वाला ये है सेलिब्रिटी स्ट्रीट डॉग, इंस्टाग्राम पर हैं हजारों फॉलोअर्स