श्रीलंका के सेना प्रमुख जनरल शैवेंद्र सिल्वा ने कहा है कि मौजूदा राजनीतिक संकट को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने का अवसर अब उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और पुलिस व सेना का समर्थन करने की अपील की।  

कोलंबो। श्रीलंका के सेना प्रमुख जनरल शैवेंद्र सिल्वा ने रविवार को कहा कि मौजूदा राजनीतिक संकट को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने का अवसर अब उपलब्ध है। उन्होंने देश में शांति बनाए रखने के लिए लोगों का समर्थन मांगा। गोटाबाया राजपक्षे 13 जुलाई को पद छोड़ने के लिए तैयार हो गए हैं। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल सिल्वा ने कहा कि मौजूदा संकट को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने का अवसर पैदा हुआ है। उन्होंने सभी लोगों से देश में शांति सुनिश्चित करने के लिए सशस्त्र बलों और पुलिस का समर्थन करने का अनुरोध किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमेरिका ने किया आर्थिक और राजनीतिक स्थिरता के लिए तेजी से काम करने का आग्रह 
अमेरिका ने श्रीलंका की राजनीतिक बिरादरी से आगे आने और लोगों के असंतोष को दूर करने के लिए दीर्घकालिक आर्थिक और राजनीतिक समाधान हासिल करने के लिए तेजी से काम करने का आग्रह किया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने श्रीलंका की संसद से राष्ट्र की बेहतरी के लिए प्रतिबद्धता के साथ इस मोड़ पर पहुंचने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें- श्रीलंका की स्थिति पर नजर रख रहा IMF, राजनीतिक संकट खत्म होने के बाद शुरू होगी बेलआउट डील पर बातचीत

हम इस सरकार या किसी भी नई संवैधानिक रूप से चुनी गई सरकार से उन समाधानों की पहचान करने और उन्हें लागू करने के लिए शीघ्रता से काम करने का आग्रह करते हैं जो दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता प्राप्त करेंगे। इससे बिजली, भोजन और ईंधन की कमी सहित बिगड़ती आर्थिक स्थितियों पर श्रीलंकाई लोगों के असंतोष को दूर किया जा सकेगा। 

यह भी पढ़ें- श्रीलंका: 13 जुलाई को इस्तीफा देंगे राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे, स्पीकर संभालेंगे कमान, 30 दिन में होगा चुनाव

श्रीलंका के राष्ट्रपति के आवास पर प्रदर्शनकारियों ने कर रखा है कब्जा
बता दें कि शनिवार को हजारों प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के आवास को घेर लिया था। राष्ट्रपति ने पहले ही घर खाली कर दिया था। रविवार को भी राष्ट्रपति आवास पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा बरकरार है। दूसरी ओर गोटबाया कहां हैं इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।