Earthquake: म्यांमार और थाइलैंड में आए भूकंप से भारी तबाही हुई। बैंकॉक में ऊंची इमारतों के पूल डोलने लगे, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। एक होटल में प्रेमी जोड़े ने मुश्किल से अपनी जान बचाई।

Earthquake in Myanmar or Thailand: म्यांमार और थाइलैंड में आए भीषण भूकंप के चलते भारी तबाही मची है। सबसे बड़े भूकंप का झटका रिक्टर पैमाने पर 7.7 था। इसके बाद कई और बड़े झटके आए। इनमें सबसे तेज रिक्टर पैमाने पर 6.4 का था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भूकंप के चलते म्यांमार में कई ऊंची इमारतें धराशायी हो गईं। वहीं, थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी खौफ फैल गया। बैंकॉक में बड़े भूकंप कम ही देखे जाते हैं। यही वजह है कि यहां के लोग इसके लिए तैयार नहीं थे। बैंकॉक दुनिया का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहां ऊंचे होटलों के छत और बालकनी में पूल बने हुए हैं। भूकंप आया तो ऊंची इमारतें डोलने लगी। इसके चलते पूल का पानी भी तेजी से हिलने लगा।

भूकंप के चलते डोलने लगा पूल

सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो शेयर किए गए हैं, जिनमें ऊंची इमारत पर बने पूल के पानी के डोलने की घटना कैद हुई है। बैंकॉक के एक कोंडो होटल का ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

Scroll to load tweet…

वीडियो में देखा जा सकता है कि होटल की बालकनी में बने पूल में एक प्रेमी जोड़ा मौजूद है। पानी पर तैरने वाला मैट रखा हुआ है। इसपर दोनों बांहों में बाहें डाले सोये हुए हैं। एक व्यक्ति पूल के किनारे लगाए गए बेंच पर सोया हुआ था। भूकंप का झटका लगने पर वह उठकर बैठ गया। भूकंप के झटके से इमारत डोली तो पूल का पानी भी तेजी से हिलने लगा। प्रेमी जोड़े को खतरे का अहसास होने में समय लग गया। तब तक पानी बहुत तेजी से हिलने लगा। दोनों किसी तरह पूल से बाहर आए।

नोटः एशियानेट न्यूज हिंदी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।